Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

सोनीपत में हर शनिवार स्वच्छता अभियान का असर: नालों की सफाई और कचरे का निपटान हुआ तेज


सोनीपत, 8 जून(dainik jagruk)

हर शनिवार चलने वाला स्वच्छता अभियान अब रंग लाने लगा है। वर्षों से उपेक्षित पड़ी सफाई व्यवस्था को अब नई गति मिली है। नालों की सफाई शुरू हो चुकी है, वहीं सड़कों पर जमा कचरा, मिट्टी, रोड़ी और उगी झाड़ियों को भी हटाया जा रहा है।

 

पहले सफाई कर्मचारी और अधिकारी अपने मनमर्जी से काम करते थे, और चेकिंग का कोई पुख्ता सिस्टम नहीं था। केवल मोटे कूड़े को हटाना ही औपचारिकता रह गई थी। नालों की सफाई भी सिर्फ शिकायत मिलने पर होती थी।

 

लेकिन मेयर राजीव जैन के कार्यभार संभालने के बाद हालात बदलने लगे हैं। उन्होंने सफाई का जिम्मा खुद संभालते हुए, हर सुबह सफाई और नाले की स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रत्येक शनिवार एक सड़क को चिह्नित कर उसके किनारे से लेकर सिरे तक सफाई अभियान चलवाना शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने कर्तव्यनिष्ठ सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने की पहल भी शुरू की ताकि अन्य कर्मचारियों को प्रेरणा मिल सके।

 

अब स्थिति यह है कि सफाई विभाग के अधिकारी भी सड़क पर उतरकर वास्तविक हालात देखने लगे हैं।

 

हालांकि नालों की सफाई में अभी भी कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं, जैसे दुकानदारों द्वारा बनाए गए पक्के स्लैब जो सफाई में बाधा बनते हैं। इसके अलावा, नालों से निकला कचरा कई दिन तक नहीं उठाया जाता, जिससे आसपास के दुकानदारों में नाराजगी रहती है।

Comments

Leave Comments