Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

कर हितैषी ऐप को लेकर जिला व्यापार मंड़ल के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक DAINIK JAGRUK



सोनीपत, 17 फरवरी(DAINIK JAGRUK)(Kuldeep Ranga) 

 हरियाणा सरकार द्वारा कर प्रणाली में पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए कर हितैषी ऐप के संबंध में जिला उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (बिक्रीकर) अरविंद कुमार ने मंगलवार को जिला व्यापार मंडल सोनीपत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
                           बैठक में अरविंद कुमार ने बताया कि कर हितैषी ऐप एक जनहितकारी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य जीएसटी व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और टैक्स चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक या व्यापारी अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए जीएसटी से संबंधित अनियमितताओं जैसे बिना बिल बिक्री, फर्जी बिलिंग, बिना पंजीकरण व्यापार या अन्य कर उल्लंघन की शिकायत फोटो, वीडियो अथवा दस्तावेजों सहित ऑनलाइन दर्ज कर सकता है।
                           उन्होंने व्यापारियों से नियमों का पूर्ण पालन करने और अन्य व्यापारियों को भी जागरूक करने का आह्वïान किया, ताकि जिले में स्वस्थ एवं पारदर्शी व्यापारिक वातावरण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एप के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।
व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पारदर्शी कर व्यवस्था से ईमानदार व्यापारियों को लाभ मिलेगा और अनुचित प्रतिस्पर्धा पर रोक लगेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे व्यापारियों के बीच इस एप के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
                            बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, शहरी कार्यकारी प्रधान एवं जिला प्रवक्ता पवन तनेजा, युवा प्रधान हिमांशु कुकरेजा, किरयाना एसोसिएशन प्रधान नवीन गर्ग, कर सलाहकार एडवोकेट अरविंद मित्तल, ईटीओ प्रताप सिंह कुंडु तथा डीटीआई अजय सरोहा उपस्थ

Comments

Leave Comments