Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

विश्वविद्यालय की रंग व्यंजन प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए जीवीएम को मिला 5100 रुपये का पुरस्कार


एमडीयू रोहतक के रंग बहार महोत्सव के अंतर्गत हुआ रंग व्यंजन प्रतियोगिता का सफल आयोजन
इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगितामें चौथे व पांचवें स्थान पर रही जीवीएम की टीमों को किया गया प्रोत्साहित
सोनीपत, 17 फरवरी(DAINIK JAGRUK)

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के तत्वावधान में हुई रंग व्यंजन प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली जीवीएम गल्र्ज कालेज की टीम को 5100 रुपये की पुरस्कार राशि से सुशोभित किया गया। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने इसके लिए कालेज की टीम को बधाई दी।
विश्वविद्यालय परिसर में रंग बहार महोत्सव के तहत रंग व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जीवीएम की संयोजक प्राध्यापिका अर्चना खुरान व सह-संयोजक प्राध्यापिका ले. प्रियंका ने बताया कि रंग व्यंजन प्रतियोगिता में देशी खान-पान संबंधी स्पर्धाएं होती हैं। जीवीएम की छात्राओं ने चूरमा, पूड़े आदि स्वादिष्टï व्यंजन बनाये, जिसकी चहुंओर प्रशंसा हुई। उनके स्वादिष्टï व्यंजनों ने सबको आकर्षित किया, जिसके लिए टीम को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव में एमडीयू रोहतक का प्रतिनिधित्व करने वाली जीवीएम की टीमों को महोत्सव के दौरान प्रस्तुति के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। इनमें इंटर यूनिवर्सिटी की नृत्य प्रतियोगिता में जीवीएम की टीम ने विश्वविद्यालय को चौथा स्थान तथा कोरियोग्राफी में चौथा स्थान और वाद-विवाद प्रतियोगिता में पांचवां स्थान दिलाया। विश्वविद्यालय की ओर से इन टीमों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।
इस संदर्भ में प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने कहा कि जीवीएम की बेटियां हर स्तर पर हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में कालेज का नाम रोशन कर रही हैं। इसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। भविष्य में भी छात्राओं से नियमित रूप से सफल प्रदर्शन की उम्मीदें हैं, जिसके लिए उन्हें कालेज प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

Comments

Leave Comments