Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

पुष्प एवं पौध सज्जा को समर्पित विश्वविद्यालय के रंग बहार महोत्सव में जीवीएम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफीDAINIK JAGRUK


सोनीपत, 16 फरवरी।(DAINIK JAGRUK)
पुष्प एवं पौध सज्जा को समर्पित फ्लॉवर-शो रंग बहार महोत्सव में जीवीएम गल्र्ज कालेज ने बेस्ट एग्जीबिटर अवॉर्ड के साथ ओवरऑल ट्रॉफी जीती। जीवीएम ने आठ प्रथम सहित कुल बीस पुरस्कार जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। जीवीएम संस्थाओं के प्रधान डा. ओपी परूथी ने इस प्रदर्शन पर कालेज के मालियों को अपनी ओर से 5100 रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। वहीं, प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने पूरे दल को बधाई दी।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में फ्लॉवर-शो रंग बहार का आयोजन किया गया, जिसमें जीवीएम की टीम ने भी हिस्सा लिया। बोटनी विभाग की डीन डा. अनीता सैनी व प्राध्यापिका सुमन तथा होम साइंस विभागाध्यक्ष मोनिका के निर्देशन में जीवीएम ने फ्लॉवर शो में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कैटेगरी-1 के तहत आयोजित फ्रैश फ्लॉवर अरेंजमेंट स्पर्धा में जीवीएम की बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की खुशी ने प्रथम स्थान, कैटेगरी-2 की फ्लोरल ज्वैलरी स्पर्धा में बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की इशिता ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। कैटेगरी-3 की कट फ्लॉवर्स स्पर्धा में जीवीएम ने दो प्रथम तथा तीन द्वितीय पुरस्कार जीते।  
कैटेगरी-4 की फ्लोरल एगजीबिट्स स्पर्धा में जीवीएम ने दो प्रथम तथा दो द्वितीय और एक तृतीय पुरस्कार अपने नाम किया। कैटेगरी-5 की फॉलाजय प्लांट-बोन्सायल स्पर्धा में जीवीएम की टीम ने तीन प्रथम सहित दो द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किए। कैटेगरी-2 के अंतर्गत पेंटिंग स्पर्धा में जीवीएम की बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा पायल ने द्वितीय, ऑन द स्पॉट पेंटिंग स्पर्धा में बीबीए प्रथम वर्ष की मीनाक्षी ने द्वितीय तथा रील मेकिंग स्पर्धा में बीए ज्योग्रफी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की निकिता ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।
प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने कहा कि प्राध्यापिकाओं सीमा, दिव्या, पूनम व लैब अटैंडेंट जानकी के नेतृत्व में कालेज के मालियों संजय, राम अजर, अशरफीलाल, सुमित, सतपाल व चंदे्रश ने कालेज को गौरवान्वित होने का बेहतरीन अवसर दिया है। इनकी मेहनत के बूते कालेज ने फ्लॉवर-शो में अपना दबदबा कायम रखते हुए ओवरऑल ट्रॉफी जीती है। इस मौके पर संस्था प्रधान डा. ओपी परूथी ने विशेष रूप से कालेज दल को बधाई दी।

Comments

Leave Comments