Top Stories
  1. वोट बैंक का ‘बैंक बैलेंस’ खत्म: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा-महायुति की ऐतिहासिक जीत
  2. संस्कारवान पीढ़ी से ही साकार होगा 2047 का विकसित भारत का सपना : राजीव जैन
  3. आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में निरंतर सीखना आवश्यक : डॉ. मंजुला स्पाह
  4. ): समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मछरौली राष्ट्रीय लोक दल में शामिल, जयंत चौधरी ने किया स्वागत
  5. सोनीपत में जलभराव से राहत की तैयारी, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज को ड्रेन नंबर-6 से जोड़ने की योजना
  6. मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने जिंदल इंस्टिट्यूट ऑफ हरियाणा स्टडीज़ द्वारा तैयार हरियाणा की पहली जिला (सोनीपत) मानव विकास रिपोर्ट जारी की
  7. डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में स्वामी श्रद्धानंद जी बलिदान दिवस सप्ताह व वीर बाल दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन
  8. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का भव्य आयोजन
  9. पूर्ण मूर्ति कैंपस के वुशु खिलाड़ी सुजल ने स्वीडन में लहराया परचम
  10. हरियाणा सरकार देगी 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिजन को सरकारी नौकरी

जीवन में बेजोड़ गुणवत्ता का महान पेशा है भारतीय सेना-मेजर जनरल केपी सिंह@dainikjagruk


सोनीपत, 02 मई(kuldeep ranga)

सेना भर्ती क्षेत्र अंबाला के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल केपी सिंह ने कहा कि भारतीय सेना जीवन में बेजोड़ गुणवता वाला एक महान पेशा है जो व्यक्तिगत विकास के साथ राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करता है। हरियाणा राज्य तथा खासकर मोतीलाल नेहरु स्कूल ऑफ स्पोट्र्स राई, सोनीपत ने भारतीय सेना को कई महान तथा सीनियर ऑफिसर प्रदान किये हैं। शुक्रवार को इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एमएनएसएस राई में सेना भर्ती क्षेत्र, अम्बाला द्वारा प्रेरणा प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई सेना भर्ती क्षेत्र अंबाला के अतिरिक्त महानिदेशक विशिष्ट सेवा मैडल मेजर जनरल केपी सिंह ने की जो खुद 1978 से 1984 तक एम एन एस एस राई के पूर्व छात्र हैं।
उन्होंने कहा कि चार दशकों के बाद अपनी जड़ों की ओर वापस जाने वाले जनरल ऑफिसर के लिए यह एक अविस्मर्णीय क्षण था जहाँ से उन्हें जीवन के मूल्यों का ज्ञान प्राप्त हुआ तथा जिसकी वजह से वे आज भारतीय सेना में इतने वरिष्ठ पद पर स्थापित हैं।
कार्यक्रम में सेना भर्ती कार्यालय, शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुश्विंदर कौर ने स्कूल के छात्रों के साथ 12वीं कक्षा के बाद एक अधिकारी के रूप में पोस्ट ग्रेजुएशन तक और यहाँ तक कि डॉक्टर, इंजिनियर, वकील तथा शिक्षक के रूप में भारतीय सेना में शामिल होने के कई तरीकों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने खास तौर पे युवतियों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के विभिन्न विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी। तत्पश्चात मेजर जनरल केपी सिंह, विशिष्ट सेवा मैडल ने एमएनएसएस राई के छात्रों को अपने निजी जीवन के उदाहरणों से प्रेरित किया तथा भारतीय सेना जैसे अमूल्य प्रोफेशन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूल में बनाई गई शिक्षा तथा खेल कूद सुविधाओं की सराहना की।
एमएनएसएस राई की प्रिंसिपल मोशमी घोषाल ने छात्रों को प्रेरित करने और करियर के ऐसे शानदार विकल्पों के बारे में जानकारी देने के लिए मेजर जनरल केपी सिंह, विशिष्ट सेवा मैडल, कर्नल पुश्विंदर कौर, भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, शिमला तथा कर्नल गौतम चौहान, भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक को धन्यवाद दिया तथा कहा कि वरिष्ट सेवारत सेना अधिकारियों द्वार इस तरह के दौरे और बातचीत से छात्रों को एक अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में सेवा करने के अपने जुनून को खोजने का अवसर मिलता है।

Comments

Leave Comments