Top Stories
  1. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खरखौदा में दाखिले हेतु 27 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
  2. जिला में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ चला डीटीपी का पीला पंजा
  3. "स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि हमारे गांवों की आत्मा को साफ और सुंदर बनाने की दिशा में एक कदम सुभाष चंद्र"
  4. प्रदेश के विश्वविद्यालयों के नवनियुक्त कुलपतियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की महत्वपूर्ण बैठक
  5. नगर निगम मेयर राजीव जैन ने महलाना रोड सिथत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया
  6. जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 27 जून को होगी
  7. सुशील सारवान ने संभाला सोनीपत उपायुक्त का पद, प्राथमिकताओं पर की समन्वय बैठक
  8. दी अम्बेडकर एजुकेशनल सोसायटी की आम सभा की बैठक सम्पन्न, सत्यवान भाटिया ने की अध्यक्षता
  9. गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा सोनीपत की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित, सरदार मंजीत सिंह पुनः बने प्रधान
  10. नई शिक्षा नीति-2020 से होगा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास: सुधीर जैन

सोनीपत के साहित्यकार संतराम देशवाल को आज राष्ट्रपति करेंगी पदम श्री सम्मान से सम्मानित


यह सम्मान भारतीय साहित्य और हरियाणवी भाषा में उनके योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। यह सम्मान पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है।

सोनीपत के रहने वाले साहित्यकार और लेखक डॉ. संतराम देशवाल को साहित्य के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से आज नवाजा जाएगा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगी।

हरियाणवी भाषा और संस्कृति के संवाहक डॉ. संतराम देशवाल

डॉ. देशवाल ने अपनी लेखनी के माध्यम से हरियाणवी लोक संस्कृति, भाषा और समाज के मुद्दों को प्रमुखता दी है। उन्होंने अब तक दो दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें कविता, ललित निबंध और लोक शैली की रचनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही वे कई साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी कर चुके हैं।


प्रमुख कृतियां और पुरस्कृत रचनाएं

उन्होंने वर्ष 2005 में चर्चित पुस्तक आंगन में मोर नाचा, किसने देखा लिखी। लोक आलोक (ललित निबंध) और अनकहे दर्द (कविता) जैसी कृतियों को साहित्य अकादमी द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के पुरस्कार मिल चुके हैं।

सम्मानों से नवाजा जा चुका है

डॉ. देशवाल को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है, जिनमें जनकवि मेहर सिंह पुरस्कार (2014), सर्वोत्तम पत्रकारिता सम्मान, लोक शिरोमणि सम्मान, बाल मुकुंद गुप्त साहित्य सम्मान, सर्वोत्तम शिक्षक सम्मान, हिन्दी सहस्त्राब्दी सम्मान, काव्य कलश सम्मान और सोनीपत रत्न सम्मान शामिल हैं।

इस विशेष अवसर के लिए डॉ. देशवाल अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। समारोह को लेकर उनके परिवार और साहित्यिक समाज में अपार उत्साह और हर्ष का माहौल है। यह सम्मान हरियाणवी साहित्य को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Comments

Leave Comments