South Point players dominate district level open badminton championship, win three gold medals
Top Stories
  1. सोनीपत: ग्राम लिवान वार्ड 8 में जनसंपर्क कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष कमल दिवान का भव्य स्वागत
  2. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  3. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  4. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  5. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  6. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  7. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  8. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  9. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  10. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम

जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में छाए साउथ पॉइंट के खिलाड़ी, जीते तीन गोल्ड

साउथ पॉइंट ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री, सीईओ भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा के साथ पदक दिखाते खिलाड़ी।

स्कूल पहुंचने पर साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने किया जोरदार स्वागत
-01 से 06 जून तक आयोजित की गई थी ओपन डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप
सोनीपत(kuldeep ranga)
साउथ पॉइंट स्कूल के खिलाड़ियों ने 43वीं जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। स्कूल पहुंचने पर साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने पदक विजेताओं का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया कि खेलों से शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता है, इसलिए सभी विद्यार्थियों को अपनी पसंद के अनुसार किसी न किसी खेल में प्रतिभागिता करनी चाहिए।
साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि 43वीं जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन शहर के लिटल एंजल्स स्कूल में 01 जून से 06 जून तक किया गया था। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिता में करीब 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी शानदार खेल प्रतिभा से सबको चकित कर दिया। साउथ पॉइंट स्कूल से सातवीं मेरीगोल्ड कक्षा से हार्दिक ने अंडर 13 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक, चौथी मेरीगोल्ड कक्षा से अंडर-11 आयु वर्ग में आशी ने गोल्ड मेडल और आठवीं रोज कक्षा से अंश वत्स ने अंडर-15 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते। स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया।
साउथ पॉइंट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रोहित खत्री ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास को लेकर बेहतर प्रयास किए जाते हैं। विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा की पहचान कर उसे निखारने के लिए पारंगत प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाया जाता है। जिससे हमारे खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए पदक जीत रहे हैं।
साउथ पॉइंट ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन वर्तिका खत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और कहा कि यह जीत आगे बढ़ने का मार्ग है, मंजिल अभी बहुत दूर है। इसलिए जीत के इस क्रम को जारी रखने के लिए कड़ी मेहनत करते रहना है, तभी भविष्य में अपने लक्ष्य को साकार कर सकोगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डा. ममता सचदेवा ने विजेता रहे खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों को भी किसी न किसी खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Comments

Leave Comments