_blog_1251224120601.jpg)
स्टॉकहोम में आयोजित 7 वीं नोर्डिक इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में सुजल ने जीता कांस्य पदक
सोनीपत, 23 दिसंबर(DAINIK JAGRUK)
पूर्ण मूर्ति कैंपस के वुशु खिलाड़ी सुजल ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित 7 वीं नोर्डिक इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसने यह सफलता सांडा वुशु के 65 किलो भार वर्ग में हासिल की। बी.फार्मा द्वितीय वर्ष के इस छात्र की शानदार सफलता से कैंपस में खुशी की लहर है। वापस लौटने पर सुजल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डा.विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजी.संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डा.स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू, डीन अकादमिक संदीप कुमार, पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्रिंसिपल डा.सुनीता, फार्मेसी की प्राध्यापिका सुमिता सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने सुजल को बधाई दी।
पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डा.विजयपाल नैन ने कहा कि सुजल बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम चमकाएगा । उन्होंने बताया कि सुजल ने इससे पहले भी इसी वर्ष एथेंस, ग्रीस में आयोजित इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। सुजल की सफलता से उसके गांव खुबडू में भी खुशी की लहर है। उसके पिता नरेंद्र सिंह व माता सुमन रानी भी अपने लाडले की सफलता से बेहद प्रसन्न हैं । सुजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच यशवीर सिंह गुलिया को दिया जिनके मार्गदर्शन में वह नियमित रूप से वुशु का अभ्यास करता है। साथ ही उसने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद ने उसका हौसला बनाये रखा है। उसकी तमन्ना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स, विश्व चैंपियनशिप, यूथ ओलंपिक व ओलंपिक खेलों में मेडल जीतकर देश व तिरंगे का गौरव बढ़ाएं । फिलहाल वह आगामी प्रतियोगिताओं के लिए होने वाली ट्रायल को लेकर कड़ी मेहनत कर रहा हैं ।
Comments