Top Stories
  1. वोट बैंक का ‘बैंक बैलेंस’ खत्म: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा-महायुति की ऐतिहासिक जीत
  2. संस्कारवान पीढ़ी से ही साकार होगा 2047 का विकसित भारत का सपना : राजीव जैन
  3. आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में निरंतर सीखना आवश्यक : डॉ. मंजुला स्पाह
  4. ): समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मछरौली राष्ट्रीय लोक दल में शामिल, जयंत चौधरी ने किया स्वागत
  5. सोनीपत में जलभराव से राहत की तैयारी, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज को ड्रेन नंबर-6 से जोड़ने की योजना
  6. मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने जिंदल इंस्टिट्यूट ऑफ हरियाणा स्टडीज़ द्वारा तैयार हरियाणा की पहली जिला (सोनीपत) मानव विकास रिपोर्ट जारी की
  7. डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में स्वामी श्रद्धानंद जी बलिदान दिवस सप्ताह व वीर बाल दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन
  8. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का भव्य आयोजन
  9. पूर्ण मूर्ति कैंपस के वुशु खिलाड़ी सुजल ने स्वीडन में लहराया परचम
  10. हरियाणा सरकार देगी 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिजन को सरकारी नौकरी

सोनीपत नगर निगम ने 30 नवंबर तक की 4394 आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण


सोनीपत, 16 दिसंबर(dainikjagruk.com)

सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में जिला प्रशासन आवारा कुत्तो के नसबंदी, टीकाकरण व डी-वार्मिग जैसे कार्य तेजी से कर रहे है। जिला प्रशासन के द्वारा जिला टास्क फोर्स व जिला निगरानी कमेटी का गठन किया गया व नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति करी है। इस साल 30 नवंबर तक नगर निगम सोनीपत के द्वारा 4394 कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण व डी-वार्मिग करी गई है। वही 1414 आवारा पशुओं को पकड़ कर गउशालाओं/नंदीशालाओं में पहुंचाया गया है। नगर निगम के द्वारा आवारा कुत्तों के फीडीग के 20 स्थानों का चयन किया गया है।

इस अवधि के दौरान गोहाना नगर परिषद के द्वारा 1414 आवारा कुत्तों के नसबंदी, टीकाकरण व डी-वार्मिग की गई है। 50 जगहों का चयन कुत्तों के फीडीग स्थान के तौर पर किया गया व 1460 आवारा पशुआंे को गउशालाओं/नंदीशालाओं में पहुंचाया गया है।

     मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार केा विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिले के सभी उपायुक्तों के साथ आवारा कुत्तों से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक करी। बैठक उपरांत उपायुक्त सुशील सारवान ने शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक करी। जिसमे आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण, डी-वार्मिग, शेल्टर होम जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई व अभी तक किए गए कार्य की समीक्षा करी गई।

Comments

Leave Comments