Vice Chairman of Swachh Bharat Mission Subhash Chandra held a meeting of village secretaries
Top Stories
  1. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन
  2. विश्वविद्यालय की रंग व्यंजन प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए जीवीएम को मिला 5100 रुपये का पुरस्कार
  3. नगर निगम आम चुनाव-2026: मतदाता सूची वितरण व प्रकाशन कार्यक्रम जारी, 27 मार्च को होगी अंतिम सूची प्रकाशित DAINIK JAGRUK
  4. कर हितैषी ऐप को लेकर जिला व्यापार मंड़ल के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक DAINIK JAGRUK
  5. जे.जी.यू. में शालू जिंदल परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक शिक्षा को मिली नई दिशा
  6. दिल्ली स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में तकदीर मलिक का शानदार प्रदर्शन, रजत पदक जीतकर बढ़ाया सोनीपत का मान
  7. पुष्प एवं पौध सज्जा को समर्पित विश्वविद्यालय के रंग बहार महोत्सव में जीवीएम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफीDAINIK JAGRUK
  8. वाई ब्रेक के दौरान लघु सचिवालय में योग, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया तनावमुक्त अभ्यास DAINIK JAGRUK
  9. सरस्वती शिक्षा संस्थान सोनीपत में ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सजीव प्रसारण
  10. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र

"स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि हमारे गांवों की आत्मा को साफ और सुंदर बनाने की दिशा में एक कदम सुभाष चंद्र"


सोनीपत के पंचायत भवन स्थित जिला परिषद हाल में आज यानी 24 जून 2025 को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र  विशेष रूप से शामिल हुए। सुबह 10 बजे शुरू हुई इस कार्यशाला में जिले के सभी पंचायत सचिवों ने भाग लिया।"

वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र" ने कहा कि — 'पूरे देश में स्वच्छता के लिए इंदौर की मिसाल दी जाती है। हमें हरियाणा में भी ऐसे प्रेरणादायक गांव तैयार करने होंगे।' उन्होंने गांवों में स्वच्छता, सुंदरता और समृद्धि के लिए कई ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।"

 मुख्य बिंदु 

 शौचालय निर्माण और मरम्मत की जियो टैगिंग
 गांवों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था
 ग्राम पंचायतों के द्वारा बेहतर प्लान बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना
 कचरा शेड का पूर्ण उपयोग और केवल दिखावटी न रह जाए इसकी निगरानी
 पंचायती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर गोबर हटवाने की व्यवस्था
 मॉडल तालाब निर्माण और नियमित मेंटेनेंस
 हर महीने ग्राम पंचायत के साथ सामूहिक स्वच्छता अभियान
"कार्यशाला में यह भी तय किया गया कि गांवों में मोहल्लावार स्वच्छता कमेटियां बनाई जाएंगी, स्कूल-कॉलेज के बच्चों को जोड़कर रैलियां निकाली जाएंगी, और I.E.C. एक्टिविटी के तहत सुंदर वॉल पेंटिंग्स की जाएंगी — ताकि जागरूकता के साथ-साथ सौंदर्यीकरण भी हो।"
"स्वच्छता सिर्फ ज़मीन पर नहीं, सिस्टम में भी झलके — इसके लिए शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और सफाई कर्मियों के लिए उपकरण और मेडिकल चेकअप जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।"

प्लास्टिक मुक्त गांव, गौरव पट्ट और छबीलों में बैन
"कार्यशाला में ये भी सुनिश्चित किया गया कि गांवों में प्लास्टिक वेस्ट को न्यूनतम किया जाए, प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट लगाकर उसे आय का जरिया बनाया जाए। साथ ही गौरव पट्ट और प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण भी इस मिशन का हिस्सा रहेगा।"
"स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि हमारे गांवों की आत्मा को साफ और सुंदर बनाने की दिशा में एक कदम है। तो आइए, मिलकर हम अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और प्रेरणास्पद बनाएं।"

Comments

Leave Comments