Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

-गन्नौर में 11 करोड़ से सुधरेंगी 26 किमी सड़कें: विधायक कादियान


गन्नौर(kuldeep ranga)
गन्नौर हलके में नाबार्ड योजना के तहत 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से 26 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और सुधारीकरण होगा। विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जुलाई माह में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। एक सड़क का काम शुरू हो जाएगा।
विधायक ने कहा कि विधानसभा में क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे लगातार उठाए गए। सरकार के सहयोग से कामों को गति मिली है। कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत खराब है। अब इन सड़कों को दुरुस्त करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने गांवों की सड़कों की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि शहजादपुर से भिगान वाया कामी तक 7.35 किलोमीटर लंबी सड़क पर 434.18 लाख रुपए खर्च होंगे। गन्नौर-शाहपुर रोड से खानपुर वाया सैय्याखेड़ा, कैलाना, दुभेटा और कासंडी गांव को जोड़ने वाली 16.15 किलोमीटर लंबी सड़क पर 562.31 लाख रुपए की लागत आएगी। तेवड़ी से बजाना कलां गांव तक 2.25 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनेगी, जिस पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। इस सड़क का टेंडर होने के साथ हो काम शुरू होगा।
विधायक कादियान ने कहा कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों और राहगीरों को राहत मिलेगी। जर्जर सड़कों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य में कोई लापरवाही न हो। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि हर गांव और गली मुख्य सड़कों से जुड़ जाए। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। जनता के सहयोग और हमारे प्रयासों से यह संभव हो रहा है।
वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि सभी निर्माण कार्य तय समय में पूरे किए जाएंगे। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि बजाना कलां गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य चालू हो गया है।
विधायक के प्रयासों की सराहना--गांव के लोगों प्रमोद, कुलदीप, योगेंद्र, संदीप, विक्रम और सुनील ने विधायक कादियान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़कों के सुधरने से आवागमन आसान होगा। किसानों को फसलें बाजार तक पहुंचाने में कम समय लगेगा। विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज जाने में सुविधा मिलेगी। समय की बचत होगी और आमदनी बढ़ेगी।

Comments

Leave Comments