DPC and dealer offices built illegally on the revenue land of village Khedi Manajat were demolished - DTP Ajmer Singh
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

जिला में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ चला डीटीपी का पीला पंजा


गांव खेड़ी मनाजात की राजस्व भूमि पर अवैध बने 8 डीपीसी व डीलर ऑफिस को किया गया ध्वस्त -डीटीपी अजमेर सिंह

सोनीपत, 24 जून। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि जिले में पनप रही अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त डॉ0 सुशील सारवान के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ डीटीपी का पीला पंजा चला, जिसके तहत गांव खेड़ी मनाजात की राजस्व सम्पदा में निकट दिल्ली-पानीपत रेलवे लाईन के पास 4.5 एकड़ भूमि पर बने अवैध 8 डीपीसी, डबल्यू.बी.एम. रोड़ व डीलर आॅफिस बनाकर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। जिसपर जिला प्रशासन की मदद से तोडफोड की कार्यवाही अमल में लाई गई।

 डीटीपी अजमेर सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सडक, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं।

  उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक अवैध कॉलोनियों से संबंधित शिकायत या जानकारी के लिए सेक्टर-15 स्थित हुड्डा कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

Comments

Leave Comments