Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

सोनीपत मेयर की पहल पर सिविल अस्पताल में मासिक स्वच्छता अभियान शुरू


- मेयर की अगुवाई में चला स्वच्छता अभियान सिविल अस्पताल परिसर में अब हर महीने चलेगा।
- सुदामा नगर में अस्थायी नाला बनवाकर जलभराव की समस्या को करवाया दूर।  
सोनीपत, 25 जून(दैनिक जागरूक) नगर निगम मेयर राजीव जैन की अगुवाई में सिविल हस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत विशेषकर पार्किंग परिसर में लगा गंदगी का अम्बार साफ किया गया और परिसर में खड़ी 5 - 6 फुट लम्बी घास भी कटवाई गई। अभियान में डॉक्टर संदीप लठवाल भी साथ रहे।  

        राजीव जैन नगर निगम की पूरी टीम लेकर बुधवार सुबह सिविल हस्पताल पंहुचे और साथ लगकर एक घंटे तक सफाई शुरू करवाई । उन्होंने बंद  पड़े शौचालय को भी खुलवाने के निर्देश दिए ताकि यह शौचालय हस्पताल में आने वाले नागरिकों के साथ साथ सामने मेडिसन मार्किट वाले दुकानदारों के भी काम आ सके ।

        मेयर ने घर घर कूड़ा उठाने वाली कम्पनी जे बी एम् के अधिकारियों को भी मोके पर बुलाकर हस्पताल परिसर से रोजाना कूड़ा उठाने के निर्देश दिए।  उन्होंने सिविल हस्पताल के सफाई कर्मी एवं डॉक्टरों से भी अपील की कि एक महीने में एक बार हस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान अवश्य चलाये ताकि परिसर साफ सुथरा रह सके।                
           
         इसके बाद राजीव जैन सुदामा नगर की गली नंबर पांच में पंहुचे जंहा नागरिकों ने गली सड़क से नीची होने के कारण जलभराव की समस्या रखी। उन्होंने तुरंत मोके पर जे सी बी बुलाकर गली से ड्रेन नंबर 6 तक अस्थायी नाला बनवा दिया ताकि बरसात में जलभराव ना हो ।

Comments

Leave Comments