Sonipat(dainik jagruk):सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, क्योंकि कार्यकर्ता की आत्मा संगठन में है और वो पूरी शिद्दत के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाता है, ताकि देश और समाज को निरन्तर मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हिसार और यमुनानगर में शुभ आजमन होने जा रहा है और गोहाना के कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी, जोश, उत्साह के साथ यमुनानगर पहुंचेंगे।
बुधवार को सिंचाई विश्राम गृह में गोहाना विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सदस्यता अभियान में प्रदेश में दूसरे स्थान पर आने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय व परिवार तृतीय के विचार से भाजपा का कार्यकर्ता दिनरात कड़ी मेहनत करता है। आज देश मे लगातार तीसरी बार, प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा, निकाय में भाजपा की सरकार इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की बदौलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमें प्रदेश और गोहाना की हिस्सेदारी बढाने का हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी नीतियों को हमें मिलकर हर पात्र परिवार तक पहुंचाना है।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं, जनता-जनार्दन की भागीदारी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 और 35ए को तोड़ने का काम किया, क्योंकि आपने सोनीपत से कमल खिलाया था। भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक कानून को खत्म करना, वक्फ संशोधन कानून बनाने जैसे व्यवस्था बदलाव के निर्णय लेने सम्भव हो पाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की गहराई को समझें। देश व समाज को बेहतर दिशा देने के लिए भाजपा बहुत जरूरी है।
बॉक्स
प्रधानमंत्री के हरियाणा आगमन को लेकर जनता में भारी उत्साह
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा में हिसार व यमुनानगर में आजमन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिसार में महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण करते हुए हिसार से अयोध्या की पहली उड़ान को रवाना करेंगे, वहीं यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता के दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि गोहाना से कार्यकर्ता यमुनानगर कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह है। यमुनानगर रैली को लेकर वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है।
इस अवसर पर गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मबीर नांदल, तीर्थ राणा, जसबीर दोदवा, योगेश्वर दत्त, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, नरेन्द्र गहलावत, मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र मुदगिल, प्रवीण खुराना, विनोद सरपंच, संजय दहिया, अरुण बड़ौक, सुमित कक्कड़, इन्द्र सिंह पांचाल, कृष्ण सैनी, राजू पटवा, नरेश देवी, कमलेश सैनी, बबली देवी, सूरजमल शर्मा, कुलदीप कौशिक, धूला राम, संजय सैनी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments