Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन


सोनीपत, 22 मार्च 2026:(कुलदीप रंगा )
एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स सोसाइटी रजिस्टर्ड मुरथल के सौजन्य से आज आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन राजकीय गर्ल्स कॉलेज मुरथल के मैदान में किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में राई की विधायक श्रीमती कृष्ण गहलावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ सोनीपत के विधायक निखिल मदान और खरखौदा के विधायक पवन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी श्री बिजेंद्र पहलवान ने सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस समारोह का सबसे विशेष आकर्षण गांव मुरथल के 102 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व सरपंच श्री छोटूराम रहे। उनकी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। गांव के लोगों ने उनका सम्मान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसी अवसर पर एक भावुक क्षण तब आया जब श्री छोटूराम के दिवंगत पुत्र, भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके स्वर्गीय जयसिंह भौरिया द्वारा लिखे गए अधूरे उपन्यास "आजाद पंछी" का विमोचन किया गया। इस पुस्तक को उनकी पौत्रवधू एवं लेखिका शीतल नवीन ने पूरा किया। मंच से पुस्तक का विमोचन करते समय पूरा माहौल भावुक और गर्व से भर गया।
कार्यक्रम में जयसिंह भौरिया के पुत्र नवीन सिंह और पड़पौत्र दिव्यांश सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
इसके साथ ही समारोह में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की रस्साकशी और बुजुर्गों की दौड़ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
यह आयोजन न केवल बुजुर्गों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी साबित हुआ।

Comments

Leave Comments