Head Code (SEO) Html Copy code मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद | Sonipat News
Top Stories
  1. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  2. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  3. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  4. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  5. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  6. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  7. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  8. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  9. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  10. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल

किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी का किया स्वागत

सोनीपत, 10 मार्च। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi आज सोनीपत के मदीना गांव में एक साधारण किसान की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद देने पहुंचे। किसान संजय के आमंत्रण पर पहुंचे राहुल गांधी का स्वागत सांसद Deepender Singh Hooda ने किया, जबकि गांव के लोगों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर परम्परागत तरीके से सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश में बड़े-बड़े नेता अक्सर उद्योगपतियों के घर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, लेकिन राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जो एक साधारण किसान के निमंत्रण पर उसकी बेटी की शादी में शामिल होकर न केवल अपना वादा निभाते हैं बल्कि समाज को एक बड़ा संदेश भी देते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा की ओर से राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया जाता है। साथ ही किसान संजय की बेटी के विवाह के अवसर पर पूरे परिवार को बधाई देते हुए बिटिया के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर गांव मदीना पहुंचे और परिवार के साथ समय बिताया। उन्होंने हरियाणा की परंपरा और संस्कृति के बारे में जानकारी ली और लोगों के सुख-दुख के बारे में भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चूरमा, दूध और लड्डू का स्वाद भी लिया। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में राहुल गांधी ने किसान संजय के खेत में ट्रैक्टर चलाकर धान की रोपाई की थी। इसके बाद उन्होंने किसानों को दिल्ली स्थित 10 जनपथ आवास पर भी आमंत्रित किया था। अब राहुल गांधी ने किसान परिवार से किया वादा निभाते हुए उनकी बेटी की शादी में शामिल होकर अपने वचन को पूरा किया। इस अवसर पर विधायक इंदुराज नरवाल सहित कई स्थानीय लोग और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments