Top Stories
  1. सोनीपत: ग्राम लिवान वार्ड 8 में जनसंपर्क कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष कमल दिवान का भव्य स्वागत
  2. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  3. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  4. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  5. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  6. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  7. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  8. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  9. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  10. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

रोटरैक्ट क्लब की अध्यक्ष आशु मलिक ने विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को सामूहिक शपथ दिलाई।

सोनीपत, 27 फरवरी।(DAINIK JAGRUK)(Kuldeep Ranga)

जी.वी.एम. गर्ल्स कॉलेज में शून्य भेदभाव दिवस के अवसर पर ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रोटरैक्ट क्लब एवं यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम टीम के सहयोग से कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. परूथी एवं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। डॉ. परूथी ने कहा कि विद्यार्थी समानता के दूत बनकर अपने दैनिक जीवन में समावेशी मूल्यों को अपनाएं। यह पहल संस्थान की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मूल्यपरक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में समानता, समावेशन और विविधता के प्रति सम्मान जैसे मूल्यों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का आयोजन संरक्षक डॉ. मंजुला स्पाह एवं डॉ. ओ.पी. परूथी के मार्गदर्शन में तथा संयोजिका आस्था बत्रा एवं मीतू मनोचा के नेतृत्व में किया गया। रोटरैक्ट क्लब की सदस्य सुशीला ने आयोजन एवं समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक सत्र, विचार-विमर्श तथा विद्यार्थियों की सहभागिता आधारित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन सत्रों में लिंग, जाति, धर्म या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव से परे समान अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने सामाजिक सद्भाव एवं समावेशी समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर रोटरैक्ट क्लब की अध्यक्ष आशु मलिक ने विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को सामूहिक शपथ दिलाई। शपथ में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म, लिंग या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे तथा समानता, सेवा और मानव गरिमा के मूल्यों को अपनाते हुए एक समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देंगे।

Comments

Leave Comments