Top Stories
  1. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  2. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  3. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  4. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  5. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  6. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  7. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  8. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  10. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk

एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन छात्र-छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर किया गया पुरस्कृत

सोनीपत, 06 मार्च 2026(Dainik Jagruk)एशियन ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित ओलंपियाड में पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । स्कूल में विशेष समारोह का आयोजन कर एशियन ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर किया गया पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डा.विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, स्कूल की प्रधानाचार्या हिमानी दहिया, उप प्रधानाचार्य वरुण व डायरेक्टर एकेडमिक्स कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  
  डा.विजयपाल नैन ने कहा कि ओलंपियाड परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य छात्रों में मजबूत दृष्टिकोण विकसित करना है। यह उन्हें विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर जैसे विषयों में रुचि विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। ओलंपियाड काफी चुनौतीपूर्ण होते हैं, लेकिन इससे बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पदक और प्रमाण पत्र मिलने से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रोत्साहन और सफलता प्रतिभागियों को अन्य प्रतियोगियों से आगे निकलने में मदद करती हैं। प्रधानाचार्या हिमानी दहिया ने कहा कि माता-पिता को प्रत्येक बच्चे में निहित विभिन्न कौशल और योग्यताओं को विकसित करने में सहयोग देना चाहिए और उन्हें नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ओलंपियाड परीक्षाएं सबसे उपयुक्त मंचों में से एक हैं। इस अवसर पर मीनाक्षी, ममता, सीमा,निशा, नीलम, सोनू, संगीता, निष्ठा, राजेश, विनम, निशु, मेघा, दीपिका आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे ।  

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन छात्र-छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर किया गया पुरस्कृत:  

उप प्रधानाचार्य वरुण ने बताया कि एशियन ओलंपियाड के अंग्रेजी विषय में नौवीं कक्षा में आकांक्षा पहले, दिशा व महक दूसरे और प्रतीक तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान विषय में 8 वीं कक्षा में इशिका को पहला, सैजल को दूसरा व मयंक को तीसरा स्थान मिला, जबकि 7 वीं कक्षा में रक्षित व लक्ष्य संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। छठी कक्षा में दीप्ति ने पहला, कुणाल व प्रियांशी ने दूसरा और देवयानी व आदित्य ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया । गणित विषय में पांचवीं कक्षा में जतिन ने प्रथम, मोक्ष ने द्वितीय व भूमि ने तृतीय स्थान पाया, चौथी कक्षा में निशांत को प्रथम स्थान मिला । तीसरी कक्षा में सना ने पहला, मानव व पीहू ने दूसरा और यशिका मोर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । दूसरी कक्षा में गर्वित ने प्रथम, सृष्टि ने द्वितीय व इशानी ने तृतीय स्थान पाया, जबकि  पहली कक्षा में आलिया ने पहला, मनु ने दूसरा और श्रेया सिंह व पीयूष ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया ।

Comments

Leave Comments