"/> इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने दिया सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण " /> " />
Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने दिया सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण


इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने दिया 25 सितंबर की सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण

खरखौदा में अभय सिंह चौटाला के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट, भाजपा हर मोर्चे पर विफल, विपक्ष की भूमिका निभाने में कांग्रेस फेल

सोनीपत, 20अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

 ईनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित सम्मान दिवस रैली देश की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। लाखों लोग ताऊ देवीलाल की जयंती पर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित करेंगे। वह खरखौदा हलके की जनता को सम्मान दिवस महारैली का न्यौता देने के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  युवा टीम के साथ अभय सिंह चौटाला का बड़ी फूलों की माला से स्वागत किया।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को रोहतक में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर आयोजित रैली पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी, क्योंकि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, इसको लेकर वह प्रदेश के सभी 90 हलकों में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर उन्हें रैली में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं। जहां कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ भारी संख्या में रैली में पहुंचने का आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने बुजुर्गों के सम्मान में बुढ़ापा पेंशन शुरू की, किसानों के हितों की आवाज उठाई और उनके लिए नीतियां बनाई। साथ ही सभी वर्गों के उत्थान के लिए समान रूप से नीतियों को लागू किया। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए इनेलो ने हमेशा किसान, मजदूर व आम वर्ग की आवाज को उठाया है और उनके हकों के लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। 

     वहीं अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के कल्याण में मौजूदा सरकार की कोई रुचि नहीं है। जबकि विपक्ष की भूमिका निभाने में कांग्रेस पूरी तरह विफल है और इंडिया गठबंधन में जरूरी दलों को शामिल न करके भाजपा को परोक्ष लाभ पहुंचाया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है

      उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की तीसरी बार जीत के लिए जिम्मेवार भूपेंद्र हुड्डा एंड पार्टी है। यदि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई है तो उसका कारण भी कांग्रेस से जुड़े नेता बाप बेटा ही हैं। 

    उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में पहुंची भारी भीड़ से यह दिखाई दे रहा है कि हरियाणा में सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से होगा। जिसके बाद इनेलो की सरकार बनेगी और भाजपा और कांग्रेस को जनता सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए पदाधिकारी गांव-गांव व शहर में जाकर एक-एक व्यक्ति से मिलकर रोहतक रैली का आमंत्रण दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी की बी टीम है। अभय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि वोट चोरी अगर होती तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव कैसे जीतते। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में काम रोको प्रस्ताव पर पूरे दिन चर्चा होनी चाहिए, सेशन की अवधि ज्यादा होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने जलभराव की विशेष गिरदावरी करवाकर 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की मांग भी की।

     इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि ताऊ देवीलाल की नीतियों को आज पूरा हरियाणा याद कर रहा है और 25 सितंबर को होने वाली सम्मान दिवस रैली में लोग पूरे जोश व उत्साह के साथ पहुंचेंगे। आज किसान, मजदूर, व्यापारी व आम वर्ग सभी भाजपा सरकार की कुनीतियों से परेशान है और अब इनेलो को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि वर्तमान में सोनीपत समेत पूरे हरियाणा में जिस प्रकार से लचर कानून व्यवस्था है, उससे आम वर्ग भय के साए में जी रहा है। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ आए दिन छेड़छाड़, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है और भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। ताऊ देवीलाल की जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस महारैली में भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे, क्योंकि ताऊ देवीलाल द्वारा लागू की गई अनेक योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। आज का युवा नशे में पड़कर अपराध की तरफ रुख कर रहा है। इसका भी मुख्य कारण बेरोजगारी है, क्योंकि भाजपा युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं दे रही।

Comments

Leave Comments