Top Stories
  1. वोट बैंक का ‘बैंक बैलेंस’ खत्म: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा-महायुति की ऐतिहासिक जीत
  2. संस्कारवान पीढ़ी से ही साकार होगा 2047 का विकसित भारत का सपना : राजीव जैन
  3. आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में निरंतर सीखना आवश्यक : डॉ. मंजुला स्पाह
  4. ): समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मछरौली राष्ट्रीय लोक दल में शामिल, जयंत चौधरी ने किया स्वागत
  5. सोनीपत में जलभराव से राहत की तैयारी, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज को ड्रेन नंबर-6 से जोड़ने की योजना
  6. मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने जिंदल इंस्टिट्यूट ऑफ हरियाणा स्टडीज़ द्वारा तैयार हरियाणा की पहली जिला (सोनीपत) मानव विकास रिपोर्ट जारी की
  7. डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में स्वामी श्रद्धानंद जी बलिदान दिवस सप्ताह व वीर बाल दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन
  8. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का भव्य आयोजन
  9. पूर्ण मूर्ति कैंपस के वुशु खिलाड़ी सुजल ने स्वीडन में लहराया परचम
  10. हरियाणा सरकार देगी 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिजन को सरकारी नौकरी

सेना भर्ती कार्यालय रोहतक द्वारा एनसीसी कैडेट्स को किया गया अग्निपथ योजना बारे में जागरूक


सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का हर युवा में होना चाहिए जुनून-गौतम चौहान

सोनीपत, 21 जुलाई(dainik jagruk,kuldeep ranga)

एनसीसी कैडेट्स को सरकार की अग्निपथ योजना के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य के चलते स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय द्वारा सोमवार को दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सेना कार्यालय के निदेशक कर्नल गौतम चौहान ने की। इस दौरान उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को अग्निपथ योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
                            कर्नल गौतम चौहान ने उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सेना के किसी भी पद पर जाने के लिए सबसे पहले फिजिकल फिटनेस जरूरी है। इसलिए हमें प्रतिदिन व्यायाम करने के साथ-साथ अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होना अपने आप में एक बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का हर युवा में जुनून होना चाहिए। देश सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। युवाओं में राष्टï्र के प्रति समपर्ण की भावना होनी चाहिए। ऐसे में सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निवीर योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत युवा भर्ती होकर राष्टï्र सेवा का अवसर पा सकते हैं।
                           उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in पर सेना भर्ती से संबंधित समय-समय पर आने वाले नोटिफिकेशन, योग्यता, फिजिकल फिटनेस के पैमाने और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध है, जिसको भर्ती होने वाला इच्छुक युवा देख सकता है। इस दौरान संबंधित आईटीआई के विद्यार्थियों के अलावा स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।  

Comments

Leave Comments