Top Stories
  1. सोनीपत के पूर्ण मूर्ति कैंपस में स्थापित होगा अत्याधुनिक स्वचालित मौसम केंद्र, IITM पुणे से हुआ ऐतिहासिक समझौता
  2. नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा : अग्निशमन विभाग का त्रि-वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन, नई कमेटी का गठन
  3. सोनीपत में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विशेष विधिक एवं कल्याणकारी शिविर का आयोजन – सचिव प्रचेता सिंह
  4. SONIPAT (26सोनीपत में संविधान दिवस पर अधिकारियों ने ली शपथ, नगराधीश डॉ. अनमोल बोले—संविधान सर्वोच्च मार्गदर्शक
  5. सोनीपत राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 77वाँ एनसीसी स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, कुलपति ने नेतृत्व व राष्ट्रभक्ति के मूल्यों पर दिया जोर
  6. समीर का दमदार प्रदर्शन: 70 KG वर्ग में सिल्वर मेडल, साउथ पॉइंट कॉलेज का परचम बुलंद
  7. पूर्ण मूर्ति कैंपस ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको के साथ किया शैक्षणिक एमओयू | छात्रों को मिलेगा इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम का अवसर
  8. प्रशासन से परिचय: समाधान शिविर में निजी स्कूलों के बच्चों ने लिया प्रशासनिक अनुभव
  9. साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स मीट में दमकी प्रतिभाएं, विजेताओं को मिला सम्मान
  10. स्पोर्ट्स मीट में कॉन्फिडेंस हाउस का दबदबा, विद्यार्थियों ने दिखाया उम्दा खेल प्रदर्शन

विकास, सुशासन और सेवा का प्रतीक भाजपा सरकारः डॉ. अरविंद शर्मा


विकास, सुशासन और सेवा का प्रतीक भाजपा सरकारः डाॅ अरविंद शर्मा

: गोहाना में कार्यकर्ताओं, आमजन से मुलाकात करते हुए दीवाली की शुभकामनाएं दी

: नायब सरकार ने 46 संकल्पों को पूरा करते हुए जीता जनता का भरोसा

गोहाना19 अक्टूबर(दैनिक जागरूक, कुलदीप रंगा) सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार विकास, सुशासन और सेवा का प्रतीक है। प्रदेश में सरकार के तीसरे कार्यकाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व सरकार की पहली वर्षगांठ तक 46 संकल्पों को पूरा करते हुए जनता का भरोसा जीत लिया है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा भत्ता में 200 रूपए बढोतरी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बुजुर्गों व अन्य पात्रों को बडा लाभ मिलेगा।

सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा शनिवार को गोहाना में सोनीपत रोड स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे तथा इलाके भर से आए कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात करते हुए उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा करवाया। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे को निरंतर मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार भाजपा द्वारा उनसे किए संकल्पों को गंभीरता से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले साल में 46 संकल्पों को पूरा किए जाने से जनता-जर्नादन की सहूलियत में बढोतरी की जा रही है, वहीं 158 वायदों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार किसान, युवा, गरीब कल्याण, महिलाओं, श्रमिकों के उत्थान को लेकर मजबूत कदम उठाते हुए उनका सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है। बीते एक साल में किसानों को 24 फसलोें को एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करके हरियाणा ने अन्य राज्यों के सामने उदाहरण पेश किया है। यही नहीं किसानों को मंडियों में फसल भुगतान 72 घंटे की बजाय 48 घंटे में किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि बिना पर्ची-बिना खर्ची हरियाणा में बीते एक साल में 33 हजार 949 युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है, जबकि 17000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रदेश में गरीब उत्थान की भावना को बल देते हुए अनुसूचित जातियों में आरक्षण को दो वर्गों में वर्गीकरण को लागू करते हुए सशक्त किया है। बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा देने के मकसद से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करते हुए लाडो बहनों का पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है, जिन्हें जल्द ही 2100 रूपए महीना मिलना शुरू हो जाएंगे।

Comments

Leave Comments