Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

CM Nayab Saini to Inaugurate Development Projects at DCRUST Sonipat on 22 September

*मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने ली अधिकारियों की बैठक*

*- 22 सितंबर को डीसीआरयूएसटी में आयोजित का*मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने ली अधिकारियों की बैठक*

*- 22 सितंबर को डीसीआरयूएसटी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी*

*-मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान करेंगे विकास एवं पंचायत विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास*

सोनीपत, 18 सितंबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत 22 सितंबर को दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल(डीसीआरयूएसटी) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को लेकर जिस भी अधिकारी की जो ड्यूटी लगाई जाती है वे उसे जिम्मेदारी व समर्पण भाव से पूरे करें और आपसी तालमेल से कार्यक्रम को सफल बनाएं।

           मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने गुरूवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें उचित दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात व पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, शौचालय और मंच प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

           इस दौरान उन्होंने सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सुरक्षित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने व वापिस ले जाने के साथ-साथ उनके खाने की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी ब्लॉकों में लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए उचित बसों की व्यवस्था की जाए।

           उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विकास एवं पंचायत विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, जिनमें प्रदेशभर में महिला सांस्कृतिक केन्द्रों का उद्घाटन, इनडोर का उद्घाटन, योग एवं व्यायामशालाओं का उद्घाटन तथा 225 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाईटस का शुभारंभ शामिल है। उन्होंने कहा कि वे शुक्रवार को प्रात: 10 बजे कार्यक्रम स्थल का दौरा करेंगे इसलिए सभी संबंधित अधिकारी डीसीआरयूएसटी पहुंचना सुनिश्चित करें। 

           इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीसीपी प्रबीना पी, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, एसडीएम गोहाना अंजलि श्रात्रिय, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान, सीटीएम डॉ० अनमोल, एमडी शुगर मील गोहाना अंकिता वर्मा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। 

                                                                                   --------------र्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी*

Comments

Leave Comments