Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

गोहाना की नई अनाज मंडी का उपायुक्त मनोज कुमार ने किया निरीक्षण, गेहूं खरीद प्रक्रिया की समीक्षा


उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने बुधवार को गोहाना की नई अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद प्रक्रिया से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में पहुंचकर स्वयं गेहूं की ढेरियों की नमी जांची और किसानों से अपील की कि वे 12 प्रतिशत नमी वाला सूखा गेहूं ही मंडी में लाएं, ताकि खरीद एजेंसियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल की खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से और तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों को यह भी निर्देशित किया कि मंडियों से खरीदे गए गेहूं को शीघ्र उठवाने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई असुविधा न हो और मंडी में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आढ़तियों और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए और सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय और सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा और मापदंडों के अनुरूप मंडी में लेकर आएं, ताकि उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिल सके। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि नई अनाज मंडी के तीनों गेटों पर स्थापित कांटों पर ही अनाज की तौल करवाई जाए और मंडी में ही अनाज लाया जाए।

उन्होंने मंडी में अनाज की पैकिंग के लिए तुरंत प्रभाव से 25 प्रतिशत बारदाना उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने मंडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी फसल उचित दरों पर और समय पर बेचने के लिए जागरूक किया जाए।

उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार किसानों की फसल खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर गोहाना की एसडीएम अंजली श्रोत्रिय, डीएमओ ज्योति धनखड़, हैफेड के डीएम उमाकांत शर्मा, डीएफएसओ बिशल सहरावत, मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद मेहरा, डॉ. विपिन सैनी, आशीष पुनिया सहित आढ़ती, किसान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments