Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव


सोनीपत(Dainikjagruk.com)(Kuldeep Ranga)

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। यह पर्व ज्ञान, विद्या और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती को समर्पित होता है।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को पीले रंग के फूलों, गुब्बारों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण बसंती रंग में रंग गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने हवन, भक्ति गीत, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बसंत पंचमी के महत्व को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। सभी छात्र-छात्राएँ पीले वस्त्रों में सुसज्जित नजर आए, जिसने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बसंत पंचमी के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन, सृजनशीलता एवं संस्कारों के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। संपूर्ण आयोजन अनुशासन, उत्साह और भक्ति भाव से परिपूर्ण रहा। यह उत्सव विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं स्मरणीय सिद्ध हुआ।

Comments

Leave Comments