Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

पानी की किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की


सोनीपत के सारंग रोड पर पानी की किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गीता भवन की ओर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा, जिससे क्षेत्र में जाम की स्थिति लगातार गंभीर होती गई। इसी बीच थाना सिविल लाइन के SHO मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने साफ कहा कि जब तक कोई उच्च अधिकारी मौके पर नहीं आएगा और पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा, वे सड़क से नहीं हटेंगे।

थोड़ी देर बाद जल विभाग के जेई मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पंप ऑपरेटर से संपर्क कर पानी की सप्लाई जल्द शुरू करवाई जा रही है। हालांकि, लोगों ने दो टूक कहा कि जब तक उनके घरों में पानी नहीं पहुंचेगा, वे सड़क से नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले चार दिनों से उनके घरों में न तो पीने का पानी है और न ही हाथ धोने के लिए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान कब करता है और लोगों की परेशानी कब खत्म होगी।

Comments

Leave Comments