Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

गोहाना अस्पताल को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे: डॉ अरविंद शर्मा का औचक निरीक्षण


स्वास्थ्य सेवाओं में गोहाना अस्पताल को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे: डॉ अरविंद शर्मा
: स्वास्थ्य मंत्री से की बात, अस्पताल में जल्द आएगी अल्ट्रासाउंड मशीन
: मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देकर उनका भरोसा जीते चिकित्सक
: उपमंडल नागरिक अस्पताल का कैबिनेट मंत्री ने किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 सोनीपत (दैनिक जागरूक): सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने उपमंडल नागरिक अस्पताल, गोहाना का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से भी बात करते हुए नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने, अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करने व पैथालॉजी से संबंधित सामान की नियमित आपूर्ति को लेकर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र गोहाना अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।

वीरवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बरोदा रोड स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की फार्मेसी, आपातकालीन सेवाओं व ओपीडी का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने एसएमओ डॉ संजय छिक्कारा को निर्देश दिए कि वो चिकित्सकों की पूरी टीम, नर्सिंग स्टाफ व अन्य सभी के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करें तथा गोहाना अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बनाएं। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने एसएमओ से विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि गोहाना अस्पताल की पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है और अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता नहीं है। इसी प्रकार पैथालॉजी में भी विभिन्न श्रेणी के सामान की आपूर्ति अनियमित है। इसके बाद डॉ अरविंद शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से फोन पर बात की तथा गोहाना में शीघ्र एक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने, एक अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट नियमित या अतिरिक्त प्रभार के साथ भेजने पर जोर दिया। यही नहीं पैथालॉजी में सामान की निर्बाध आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की। इसपर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने तीनों विषयों के जल्द समाधान का भरोसा दिया। गोहाना अस्पताल में मरीजों को एक्सरे मशीन के डिजिटल प्रिंट नहीं मिलने के पीछे कम्प्यूटर व यूपीएस की कमी सामने आई तो कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने तुरंत प्रभाव से कम्प्यूटर व यूपीएस अपने कोटे से देने की घोषणा कर दी। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ ज्योत्स्ना को भी निर्देश दिए कि गोहाना अस्पताल में दवाइयों की कमी न होने दी जाए और वह खुद अस्पताल का नियमित तौर पर निरीक्षण करें, ताकि गोहाना में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।

Comments

Leave Comments