गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा, सोनीपत न्यूज़, गुरुद्वारा चुनाव 2025, मंजीत सिंह, सिख समाज सोनीपत, धार्मिक समाचार, गुरुद्वारा समिति, सिख धर्म, मॉडल टाउन सोनीपत, सरदार हरदीप सिंह सुरी, सरदार प्रभमीत सिंह, विजय जैन, निर्विरोध चुनाव
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा सोनीपत की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित, सरदार मंजीत सिंह पुनः बने प्रधान


सोनीपत, 22 जून 2025(कुलदीप सिंह)
गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा, मॉडल टाउन सोनीपत की नई कार्यकारिणी समिति का गठन आज संपन्न हुआ। इस बार भी सरदार मंजीत सिंह की अध्यक्षता वाली टीम ने सभी पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की। गुरुद्वारा साहिब की यह परंपरा है कि हर तीन वर्षों में प्रबंधक समिति का पुनर्गठन किया जाता है।

इस बार नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी भी पद के लिए मंजीत सिंह जी की टीम के खिलाफ कोई नामांकन फॉर्म दाखिल नहीं हुआ, जिसके चलते पूर्व समिति को ही अगले तीन वर्षों के लिए पुनः चुना गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त श्री सुभाष चंद बेरी ने किया, जिन्हें रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाया।

घोषणा के बाद प्रधान मंजीत सिंह जी और महासचिव प्रभमीत सिंह जी ने रिटर्निंग ऑफिसर का आभार व्यक्त किया और सभी सदस्यों ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर गुरु महाराज का धन्यवाद किया।

इस मौके पर कच्चे क्वार्टर मार्केट एसोसिएशन के उप प्रधान श्री विजय कुमार जैन (बिट्टू जैन) ने मंजीत सिंह को सम्मानित किया और शुभकामनाएँ दीं।

 नई कार्यकारिणी समिति के प्रमुख पदाधिकारी:

प्रधान – सरदार मंजीत सिंह

 

उप प्रधान – सरदार हरदीप सिंह सुरी

 

महासचिव – प्रभमीत सिंह

 

सह सचिव – चरणजीत सिंह

 

खजांची – श्री जगमोहन भरारा


 कार्यकारी सदस्य:

सरदार अजीत सिंह भाटिया, सरदार तरसेम सिंह, श्री मनोहर लाल गुलाटी, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार बलजिंदर सिंह सोढ़ी।

प्रधान मंजीत सिंह ने समस्त संगत का हृदय से धन्यवाद किया और सेवा भावना से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave Comments