Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

जीवीएम की दीपाली बनी बीसीए छठे सैमेस्टर की यूनिवर्सिटी टॉपर, कॉलेज की 17 छात्राओं ने हासिल की विश्वविद्यालय मेरिट


सोनीपत, 19 जनवरी(Dainik Jagruk)
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा घोषित बीसीए प्रथम से छठे सैमेस्टर के परीक्षा परिणामों में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर रोशन किया है।
बीसीए छठे सैमेस्टर में जीवीएम की छात्रा दीपाली ने 3000 में से 2572 अंक (85.73%) प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं नैन्सी ने 2468 अंक (82.27%) के साथ विश्वविद्यालय में 11वां स्थान प्राप्त किया।
बीसीए प्रथम से छठे सैमेस्टर तक के परीक्षा परिणामों में जीवीएम की कुल 17 छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-20 मेरिट सूची में स्थान बनाया है।
संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी एवं प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह ने सभी मेरिट प्राप्त छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष राकेश जुनेजा ने बताया कि सभी सैमेस्टरों में छात्राओं ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर नाम अर्जित कर कॉलेज को गौरवान्वित किया है।

Comments

Leave Comments