Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

उपायुक्त सुशील सारवान ने किया ‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025’ का शुभारम्भ


सोनीपत, 25अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)
उपायुक्त सुशील सारवान ने जिले को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 का शुभारम्भ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरों को स्वच्छ बनाना और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि कूड़े-कचरे के ढेरों को समाप्त किया जा सके।

यह अभियान 24 अगस्त से शुरू होकर आगामी 7 नवंबर तक कुल 11 सप्ताह तक चलेगा। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत सबसे पहले सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे, जिसकी उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जांच भी की जाएगी।

उन्होंने सभी प्रकार के ठोस अपशिष्टों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यदि किसी भी कार्यालय के बाहर गंदगी का ढेर या अन्य अपशिष्ट दिखाई देता है तो उसके निपटान के लिए नगर निगम की ओर से जन-सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने सार्वजनिक पार्कों व वहां स्थापित व्यायामशालाओं की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने और जन स्वास्थ्य अधिकारियों को जल समितियों की सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के दौरान ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष बल दिया जाएगा तथा कचरा संग्रहण की निगरानी के लिए रियल टाइम ट्रैकिंग पोर्टल और मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान समय-समय पर स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, एसडीएम सुभाष चन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments