Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

दिल्ली स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में तकदीर मलिक का शानदार प्रदर्शन, रजत पदक जीतकर बढ़ाया सोनीपत का मान


सोनीपत, 16 फरवरी ।(DAINIK JAGRUK)

पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ, कामी रोड में डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर के छात्र तकदीर मलिक ने दिल्ली स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर लड़कों के रिकर्व टीम मुकाबले में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दिल्ली आर्चरी एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में युवा तीरंदाज तकदीर मलिक ने देवांश स्पोर्ट्स एकेडमी का प्रतिनिधित्व किया और अपने सधे हुए निशाने से सभी को प्रभावित किया। सोनीपत के पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ में लौटने पर युवा तीरंदाज का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया । पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डा.विजयपाल नैन, उनके बड़े भाई कटार सिंह, सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजी.संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डा.स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  
    पिछले दिनों दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित दिल्ली स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में तकदीर मलिक की टीम ने कुल 2160 में 1651 अंक हासिल कर रजत पदक जीतने में सफलता हासिल की। तकदीर मलिक की सफलता से पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई है ।    डा.विजयपाल नैन ने कहा कि तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे छात्र की सफलता से दूसरे को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में हिस्सा लेना बहुत जरूरी है। जो छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेते हैं, वे अधिक अनुशासित, एकाग्र और बेहतर समय प्रबंधक होते हैं। साथ ही, उनके पास खेल और अपनी पसंद के किसी भी शैक्षणिक क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर भी होता है। वैसे भी नियमित व्यायाम व खेलों का अभ्यास तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है। उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार दुनिया में स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना बेहद जरूरी है। खेल और फिटनेस इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा व प्रतिभाशाली तीरंदाज तकदीर मलिक आगे चलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर संस्थान व देश का नाम रोशन करेगा।  

Comments

Leave Comments