Top Stories
  1. सोनीपत: ग्राम लिवान वार्ड 8 में जनसंपर्क कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष कमल दिवान का भव्य स्वागत
  2. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  3. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  4. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  5. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  6. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  7. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  8. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  9. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  10. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम

सोनीपत: ग्राम लिवान वार्ड 8 में जनसंपर्क कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष कमल दिवान का भव्य स्वागत


सोनीपत:(कुलदीप रंगा )
जिले के ग्राम लिवान वार्ड नंबर 8 में पवन कुमार के नेतृत्व में एक भव्य जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) कमल दिवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे और उन्होंने फूल-मालाओं के साथ जिला अध्यक्ष कमल दिवान का जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कमल दिवान ने उपस्थित लोगों से कांग्रेस पार्टी को पूर्ण रूप से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के हित में कार्य करती आई है और आगे भी करती रहेगी।
जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ना और जनसमर्थन बढ़ाना रहा।

Comments

Leave Comments