#स्वतंत्रतादिवस2025 #Sonipat #परेडरिहर्सल #हरियाणान्यूज़ #CulturalProgram #PoliceLineGround #IndependenceDayCelebration
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य रिहर्सल, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चमक


सोनीपत, 11 अगस्त। उपायुक्त सुशील सारवान के मार्गदर्शन में 79वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य रूप देने के लिए सोमवार को पुलिस लाईन ग्राउंड में परेड और पीटी रिहर्सल आयोजित की गई। वहीं, एसएम हिन्दू स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी जोरों पर रही।

परेड रिहर्सल में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी (सीनियर व जूनियर विंग), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और "प्रजातंत्र के प्रहरी" के जवानों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट, परेड गठन और औपचारिकताओं का सटीक अभ्यास कर यह सुनिश्चित किया कि मुख्य समारोह पूर्ण गरिमा के साथ संपन्न हो।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने लोकनृत्य, समूह गीत और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता संग्राम की गाथा को जीवंत किया। इन कार्यक्रमों में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक भारत की प्रगति दोनों की झलक देखने को मिली।

इस रिहर्सल के साथ ही जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

Comments

Leave Comments