विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सभी पत्रकार बंधुओं को पौधों की भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Top Stories
  1. सोनीपत के पूर्ण मूर्ति कैंपस में स्थापित होगा अत्याधुनिक स्वचालित मौसम केंद्र, IITM पुणे से हुआ ऐतिहासिक समझौता
  2. नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा : अग्निशमन विभाग का त्रि-वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन, नई कमेटी का गठन
  3. सोनीपत में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विशेष विधिक एवं कल्याणकारी शिविर का आयोजन – सचिव प्रचेता सिंह
  4. SONIPAT (26सोनीपत में संविधान दिवस पर अधिकारियों ने ली शपथ, नगराधीश डॉ. अनमोल बोले—संविधान सर्वोच्च मार्गदर्शक
  5. सोनीपत राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 77वाँ एनसीसी स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, कुलपति ने नेतृत्व व राष्ट्रभक्ति के मूल्यों पर दिया जोर
  6. समीर का दमदार प्रदर्शन: 70 KG वर्ग में सिल्वर मेडल, साउथ पॉइंट कॉलेज का परचम बुलंद
  7. पूर्ण मूर्ति कैंपस ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको के साथ किया शैक्षणिक एमओयू | छात्रों को मिलेगा इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम का अवसर
  8. प्रशासन से परिचय: समाधान शिविर में निजी स्कूलों के बच्चों ने लिया प्रशासनिक अनुभव
  9. साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स मीट में दमकी प्रतिभाएं, विजेताओं को मिला सम्मान
  10. स्पोर्ट्स मीट में कॉन्फिडेंस हाउस का दबदबा, विद्यार्थियों ने दिखाया उम्दा खेल प्रदर्शन

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सभी पत्रकार बंधुओं को पौधों की भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


सोनीपत, 06 जून(kuldeepp ranga)
भारतीय जनता पार्टी सोनीपत द्वारा शुक्रवार को स्थानीय पत्रकारों एवं छायाकारों के सम्मान में एक ‘मीडिया मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल संवाद और सौहार्द का प्रतीक बना, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा माने जाने वाले मीडिया कर्मियों के योगदान को नमन करने का भी अवसर रहा। कार्यक्रम में सोनीपत जिले के दोनों विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी, पत्रकार, फोटोजर्नलिस्ट एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस की भावना को साकार करते हुए सभी मीडिया साथियों को पौधे भेंट स्वरूप प्रदान किए गए, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा का प्रतीक बने बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी पुष्ट करते हैं।

सोनीपत विधायक निखिल मदान ने अपने उद्बोधन में कहा, "मीडिया न केवल लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, बल्कि वह समाज का प्रतिबिंब भी है। पत्रकारिता जनसंचार का वह सशक्त माध्यम है जो समाज, शासन और जनता के बीच पुल का कार्य करती है।" उन्होंने कहा कि सोनीपत की मीडिया हमेशा सकारात्मक, निष्पक्ष और जनहितकारी भूमिका में अग्रणी रही है।

खरखौदा विधायक पवन कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर की कवरेज का विशेष उल्लेख करते हुए कहा, "जिस प्रकार मीडिया ने साहसिक रिपोर्टिंग कर आमजन को सटीक जानकारी दी, उसने न केवल सरकार और सेना पर जनविश्वास को दृढ़ किया, बल्कि पाकिस्तान को करारा जवाब देने में जनसहयोग की भी भूमिका निभाई।"

सोनीपत लोकसभा प्रभारी सतीश नांदल ने कहा कि "मीडिया समाज का सजग प्रहरी है। वह हर स्थिति में सत्य की खोज करता है और जन-मन तक निष्पक्ष तथ्यों को पहुंचाता है।" उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में पत्रकारिता की जिम्मेदारियां और भी अधिक बढ़ गई हैं।

भाजपा नेता माईराम कौशिक ने कहा कि "मीडिया न केवल समाचार देता है, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करता है। पत्रकारों ने स्वतंत्र भारत के निर्माण से लेकर आज तक हर परिवर्तन की पटकथा लिखी है।"

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि "भाजपा सदैव संवाद को प्राथमिकता देती है। मीडिया समाज का वह आईना है जो हमें आत्मविश्लेषण का अवसर देता है। हम मीडिया के योगदान का सम्मान करते हैं और भविष्य में भी संवाद व सहयोग की परंपरा बनाए रखेंगे।"

गोहाना भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र मलिक ने अपने संबोधन में कहा, "पत्रकारिता बिना विश्राम की सेवा है। मीडिया कर्मी न दिन देखते हैं न रात, केवल सत्य और समाज के हित में जुटे रहते हैं। उनकी भूमिका को शब्दों में समेटना कठिन है।"

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनिया मोर, जिला मीडिया प्रभारी नीरज आत्रेय,तरुण देवीदास, नरेश वर्मा, अरुण चौहान, दिनेश अत्रि आरती शर्मा, पार्षद सुरेंद्र मदान,किशोर वशिष्ठ, विकास असदपुर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments