Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

काॅलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू, हेल्प डेस्क बनाए


सोनीपत (kuldeep Ranga):कॉलेजों में दाखिले के लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इसका लिंक भी जारी कर दिया है। पंजीकरण शुल्क 100 रुपए होगा।

रजिस्ट्रेशन को लेकर कॉलेजों ने भी हेल्प डेस्क और लैब स्थापित की जाएगी। जहां पर बच्चों को कोर्स, विषय कॉम्बिनेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थी कॉलेज में जाकर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकता है। कॉलेज स्तर पर दाखिले के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। हरियाणा और सीबीएसई का परिणाम जारी हो चुका है। 12वीं कक्षा पास कर चुके विद्यार्थी उच्च शिक्षा पाने के लिए कॉलेजों का चयन करने के लिए जुटा रहे हैं।  कुछ विद्यार्थी ने कॉलेजों से संपर्क भी किया। बच्चों की सुविधा के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों ने विभाग के पोर्टल पर कोर्स और सीटों की जानकारी अपलोड कराने के निर्देश दिए थे। पोर्टल 17 मई तक खोला था। बच्चें पोर्टल पर प्रदेश के किसी भी कॉलेज के कोर्स और सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें कॉलेज में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 

जिले के 20 कॉलेजों में करीब 12650 सीटें हैं। लड़कियों के 9 कॉलेजों में 7170 सीटें हैं। वहीं, 11 को-एड कॉलेजों में भी लड़कियां अपनी सुविधा के अनुसार दाखिला ले सकती है। इनके अलावा खानपुर कलां में महिला विश्वविद्यालय भी हैं। जिसमें विभिन्न काेर्सों में तीन हजार से अधिक सीटें हैं। इस हिसाब से लड़कियों के लिए दस हजार से अधिक सीटें हैं। कॉलेज व सीटें बढ़ने के कारण कॉलेजों में प्रत्येक वर्ष सीटें खाली रह जाती है। पिछले वर्ष भी कुछ कॉलेजों में 30 प्रतिशत सीटें खाली रह गई थी। इस बार सीटें भरना कॉलेजों के लिए चुनौती हैं। 

को-एड कॉलेज व उनमें सीटें कालेज

 चौधरी धज्जाराम जनता महाविद्यालय बुटाना  ----- 700

सीसीएएस जैन गर्ल्स कालेज गन्नौर -----700

 सीआरए काॅलेज सोनीपत ---- 1100

 दर्श माडल डिग्री कालेज गोहाना ----  320

राजकीय कालेज बरोदा ----  80

राजकीय कालेज बडौता ----  628

राजकीय कालेज भैंसवाल ----  80

राजकीय कालेज गन्नौर ----  240

राजकीय कालेज जाखौली ----  240

राजकीय कालेज खरखौदा ----  402

हिंदू कालेज सोनीपत --- 1090

साउथ प्वाइंट डिग्री कालेज सोनीपत --- 600

 महिला कॉलेज व उनमें सीटें कालेज ------ सीटें

सीसीएएस जैन गर्ल्स कालेज गन्नौर -----760

 राजकीय कन्या कालेज मोहाना --- 240

राजकीय कन्या कालेज गोहाना --- 940

राजकीय कन्या काॅलेज मुरथल --- 440

राजकीय कन्या कालेज सोनीपत ----- 560

जीवीएम कन्या कालेज सोनीपत --- 1330

हिंदू कन्या कालेज सोनीपत --- 1370

कन्या महाविद्यालय खरखौदा 640

टीकाराम कन्या कालेज सोनीपत --- 890

  विभाग के पोर्टल पर कॉलेज, कोर्स व सीटें की मिलेगी जानकारी : कॉलेजों के दाखिला लेने के लिए बच्चे 19 मई से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए विभाग ने पोर्टल पर लिंक भी जारी कर दिया है। जहां पर बच्चे कॉलेज, कोर्स और सीटें के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही बच्चों को कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। 

तराना नेगी, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

Comments

Leave Comments