Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

एनएपीडीडीआर योजना से संबंधित ग्रांट प्राप्त करने के लिए एनजीओ 31 मई तक करें ई-अनुदान पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन@DAINIK JAGRUK


सोनीपत, 08 मई(Kuldeep Ranga) उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण, अंत्योदय(सेवा) विभाग द्वारा नशीली दवाओं की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना(एनएपीडीडीआर) के तहत नई गाईडलाईन जारी की गई है, जो 27 फरवरी 2023 से लागू की गई है। उन्होंने बताया कि इन गाईडलाईनों के अनुसार अगर किसी एनजीओ को एकीकृत पुनर्वास केंद्र(आईआरसीए) के नए केसों, नशा मुक्ति केन्द्रों(डीडीएसी), समुदाय आधारित सहकर्मी-नेतृत्व हस्तक्षेप (सीपीएलआई) तथा आउटरीच और ड्रॉप-इन सेंटर (ओडीआईसी) से संबंधित योजनाओं के केवल रिन्यूवल केसों के संबंधित में अगर किसी एनजीओ को ग्रांट प्राप्त करनी है तो वह 31 मई तक ई-अनुदान पोर्टल http://grants-msje.gov.in/ngo-login पर आईलाईन आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अगरअधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो ई-अनुदान पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नशीली दवाओं की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना(एनएपीडीडीआर) का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों तथा गैर-सरकारी संगठनों के सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से निवारक शिक्षा, जागरूकता सृजन, पहचान, परामर्श, मादक द्रव्यों पर निर्भरता वाले व्यक्तियों के उपचार और पुनर्वास, सेवा प्रदाताओं के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना है।

Comments

Leave Comments