Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

*राष्ट्रीय लोक अदालत में 16 हजार 884 मुकदमों का आपसी सहमति से किया गया निपटारा-सचिव प्रचेता सिंह


लोक अदालत के माध्यम से 6 करोड़ 65 लाख 39 हजार 580 रूपये की राशि का हुआ निपटान

सोनीपत,13 सितंबर(DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)
सोनीपत, 13 सितंबर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ नरिंदर कौर के निर्देशन में शनिवार को जिला स्तर के साथ-साथ उपमण्डल गोहाना, गन्नौर व खरखौदा न्यायालय परिसर में राष्टï्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि राष्टï्रीय लोक अदालत के माध्यम से 16 हजार 884 मुकदमों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया, जिसमें 6 करोड़ 65 लाख 39 हजार 580 रूपये की राशि का निपटान हुआ।
     डीएलएसए सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि राष्टï्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम मामलों के 33 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें वादियों का 02 करोड़ 61 लाख 82 हजार 730 रूपये की  समझौता राशि का निपटारा किया गया। इसके अलावा 08 हजार 618  चालानों  का निपटारा किया गया, जिनसे 01 करोड़ 14 लाख 18 हजार 200 रुपये की राशि वसूली गई। उन्होंने बताया कि फौजदारी के 138 केसों का  निपटान किया गया।
               इस दौरान 341 सिविल केस, 211 वैवाहिक विवाद संबंधी, 184 चेक बाउंस संबंधित केस का निपटान किया गया, जिससे 32 लाख 62 हजार 330 रूपये की राशि का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही जिला एडीआर सेंटर में स्थाई लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न बैंकों के बैंक रिकवरी से संबंधित 56 केसों का निपटान किया गया।
               उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश डॉ० नरिंदर कौर, अतिरिक्त प्रिंसिपल जज(फैमिली कोर्ट) ललिता पटवर्धन, अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश अशोक कुमार मान, मुख्य न्यायिक  दंडाधिकारी सोनीपत नेहा गोयल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आजाद सिंह व आकांक्षा सैनी, उपमण्डल स्तर पर खरखौदा में एसडीजेएम विक्रांत, गन्नौर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सागर शर्मा, गोहाना में न्यायिक दण्डाधिकारी कोमल राव की बैंच द्यारा लोक अदालत के दौरान केसो का निपटारा किया गया।
                इसके अलावा पुलिस विभाग (कमिश्नर कार्यालय), जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा, खानपुर व राई की बेंचो द्वारा राजस्व और अन्य सहायक मामलों सम्बन्धी मामलों का निपटान किया गया। इसके अतिरिक्त जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, सोनीपत द्वारा भी  उपभोक्ता मामलों का निपटान किया गया।

Comments

Leave Comments