Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

विधायक पवन खरखौदा चुने गए हरियाणा स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष


कराटे खेल को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का किया जाए हर संभव प्रयास-अध्यक्ष विधायक पवन खरखौदा

कराटे खेल को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का किया जाए हर संभव प्रयास-अध्यक्ष विधायक पवन खरखौदा

सोनीपत,16 सितंबर(DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)
खरखौदा(सोनीपत)  हरियाणा ओलंपिक भवन, सेक्टर-3, पंचकूला में बीते दिनों  हरियाणा स्पोट्र्स कराटे एसोसिएशन का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव में विधायक पवन खरखौदा को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव में जस कालरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार, सूर्यदेव, कुमारी अंजली को उपाध्यक्ष, अनूप सिंह को महासचिव, अनिल भारद्वाज, अंकित जागलान व कमलेश नेहरा को सह सचिव, मोहित को कोषाध्यक्ष व नरवीर मलिक, विवेक कुमार, ललित बेदी व जयदेव को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।
                     चुनाव में एसोसिएशन के अधिकृत सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मतदान प्रक्रिया को सफल बनाया। यह चुनाव पूर्णत: निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नियुक्त चुनाव अधिकारी रविन्द्र पानू, सह सचिव हरियाणा ओलपिंक एसोसिएशन, नीरज तंवर उपाध्यक्ष हरियाणा ओलपिंक एसोसिएशन व योगेश कालरा, महासचिव कराटे एसोसिएशन ओफ इंडिया की देखरेख में आयोजित किया गया।
                     नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन खरखौदा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि हरियाणा में कराटे खेल को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Comments

Leave Comments