Top Stories
  1. सोनीपत: ग्राम लिवान वार्ड 8 में जनसंपर्क कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष कमल दिवान का भव्य स्वागत
  2. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  3. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  4. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  5. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  6. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  7. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  8. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  9. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  10. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक

pm narende modi in sonipat

 Kuldeep Rangaखरखौदा(सोनीपत), 18 फरवरी।       प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अप्रैल में प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने बुधवार को आईएमटी खरखौदा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मारुति प्लांट का दौरा करते हुए मारूति कंपनी के अधिकारियों के साथ भी बैठक की और  सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।              इस दौरान उपायुक्त ने संभावित कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा प्रबंध, ट्रैफिक रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता एवं समन्वय के साथ सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।                उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएं और प्रत्येक अधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर निरीक्षण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।             उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हों, इसके लिए प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन आपसी तालमेल बनाए रखें। इस मौके पर एसडीएम निर्मल नागर, पीडब्ल्यूडी से एक्सईन प्रशांत कौशिक, बिजली विभाग से एक्सईन अश्वनी कौशिक सहित मारुति प्लांट के अधिकारियों  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।मोदी के अप्रैल में प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने बुधवार को आईएमटी खरखौदा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मारुति प्लांट का दौरा करते हुए मारूति कंपनी के अधिकारियों के साथ भी बैठक की और सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने संभावित कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा प्रबंध, ट्रैफिक रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता एवं समन्वय के साथ सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएं और प्रत्येक अधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर निरीक्षण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हों, इसके लिए प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन आपसी तालमेल बनाए रखें। इस मौके पर एसडीएम निर्मल नागर, पीडब्ल्यूडी से एक्सईन प्रशांत कौशिक, बिजली विभाग से एक्सईन अश्वनी कौशिक सहित मारुति प्लांट के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments