Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

‘प्रशासन से परिचय’ अभियान: सोनीपत के सरकारी स्कूलों के अव्वल विद्यार्थी सीखेंगे सरकारी कार्यशैली


’प्रशासन से परिचय’ अभियान के तहत सरकारी स्कूल के अव्वल विद्यार्थियों को मिलेगा सरकारी कार्यशैली को समझने का मौका-उपायुक्त सुशील सारवान
-9वीं से 12वीं कक्षा में अव्वल रहे पाँच विद्यार्थियों को दिया जाएगा मौका

सोनीपत, 22अगस्त (DAINIK JAGRUK):(kuldeep ranga)

 उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रशासन से परिचय अभियान शुरू किया गया है, जिसमें सोनीपत के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए ’प्रशासन से परिचय’ नामक एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अतंर्गत सत्र 2025-26 में 9वीे से 12 वीं कक्षा में पढऩे वाले पाँच मेधावी विद्यार्थियों (पिछले सत्र 2024-25 में 9वी से 12वीें कक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थी) को जिला प्रशासन के द्वारा दो दिनों के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को अपने दौरे के पहले दिन जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जंहा वे स्थानीय कार्यालायों के संचालन का व्यावहारिक अनुभव और जानकारी प्राप्त करेंगे और दूसरे दिन विभिन्न औद्योगिक/कृषि/शैक्षणिक संस्थानों का क्षेत्रीय दौरा करेंगे ताकि सरकारी स्कूलो के विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास सुनिश्चित हो सके।
                               उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। अक्टूबर 2025 में सडक़ सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान एक स्कूल के पाँच विद्यार्थियों (जिनमें से कम से कम 2 छात्राएं होनी चाहिए) को दो दिन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को विभिन्न कार्यालयों को दौरा और मंगलवार को उद्योगों/उद्यमों का दौरा करवाया जाएगा। इसी तरह से सप्ताह के दूसरे दौर में वीरवार व शुक्रवार को भी विद्यार्थियों को ऐसे ही अनुभव दिया जाएगा। उन्होने बताया कि इस अभियान की शुरआत में पीएमश्री स्कूलों को शामिल किया जाएगा व बाद में अन्य सरकारी स्कूलों को शामिल किया जाएगा।

Comments

Leave Comments