Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

): समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मछरौली राष्ट्रीय लोक दल में शामिल, जयंत चौधरी ने किया स्वागत


15 जनवरी 2026(dainik jagruk)(kuldeep ranga)
केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व, नीतियों और विचारधारा में बढ़ते विश्वास के बीच हरियाणा की राजनीति में राष्ट्रीय लोक दल को बड़ी मजबूती मिली है। समालखा विधानसभा से पूर्व विधायक एवं हरियाणा के वरिष्ठ नेता श्री रविन्द्र मछरौली ने आज राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चौधरी जयंत सिंह ने लोकबंधन (हरा धागा) बाँधकर श्री मछरौली का पार्टी परिवार में औपचारिक स्वागत किया।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री त्रिलोक त्यागी तथा हरियाणा संगठन महासचिव नरेंद्र चिकारा विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री रविन्द्र मछरौली के साथ कपिल त्यागी (सरपंच), राजेंद्र शर्मा (पूर्व सरपंच), शकुंतला (सरपंच), अमजद मजीदी (पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन) सहित सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ली।
इस मौके पर जयंत चौधरी ने कहा कि रविन्द्र मछरौली का RLD में शामिल होना हरियाणा में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा। उनके राजनीतिक अनुभव और जनसमर्थन से पार्टी को समालखा सहित पूरे प्रदेश में नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं, रविन्द्र मछरौली ने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल किसान, मजदूर, ग्रामीण समाज और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज बनकर उभरी है। यही कारण है कि पार्टी के प्रति जनता और जनप्रतिनिधियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
राष्ट्रीय लोक दल ने विश्वास जताया कि श्री मछरौली के आगमन से हरियाणा में पार्टी को नई राजनीतिक दिशा, संगठनात्मक मजबूती और व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।

Comments

Leave Comments