Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

जिला रेडक्रॉस शिविर के माध्यम से स्कूली बच्चों को किया जा रहा जागरूक


सोनीपत, 16 दिसंबर(dainikjagruk.com)
जिले में आयोजित पाँच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन रहा। यह शिविर 15 से 19 दिसंबर तक एस.एम. हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत में आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त सुशील सारवान एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव गौरव रामकरण के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जिले के 20 विद्यालयों से आए 100 विद्यार्थियों (लड़के-लड़कियाँ) तथा 20 काउंसलरों ने भाग लिया।

शिविर की शुरुआत सभी काउंसलरों द्वारा रेडक्रॉस ध्वज फहराकर सलामी देने के साथ की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनां की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान ओ.एस.टी. काउंसलर, नागरिक अस्पताल, जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को नशा विरोधी अभियान एवं एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया। वहीं डीसीपी ट्रैफिक पुलिस की ओर से सिटी ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर देशराज ने प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी संजय कुमार एवं सुनीता ढुल द्वारा विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई, जिसमें बेहोशी, नाक से खून आने की स्थिति में उपचार तथा सीपीआर का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। संदीप बत्रा ने यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर आरटीओ कार्यालय से टीएसआई सचिन एवं संदीप भी उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में विभिन्न विद्यालयों से आए काउंसलर शशि मेहता, आशा, देवेंद्र, अशोक, ज्योति तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी सोनीपत से प्रमेन्द्र कुमार, मांगेराम सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

 

Comments

Leave Comments