Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

सोनीपत में जलभराव से राहत की तैयारी, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज को ड्रेन नंबर-6 से जोड़ने की योजना


सोनीपत, 13 जनवरी(DAINIK JAGRUK)

शहर में आगामी बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (SMDA) द्वारा व्यापक कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में नई स्टॉर्म वाटर लाइनों की आवश्यकता का सर्वे कराकर विस्तृत एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।

इस संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में नगर निगम के पूर्व मेयर राजीव जैन ने बरसाती पानी की निकासी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बहालगढ़ और मुरथल रोड पर वैज्ञानिक तरीके से नालों का निर्माण कर उनकी निकासी ड्रेन नंबर-6 से जोड़ी जाए। इसी तरह सेक्टर 12, 14 और 15 के बरसाती पानी की निकासी भी ड्रेन नंबर-6 से कनेक्ट की जाए, तभी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

राजीव जैन ने अधिकारियों को बताया कि सेक्टर 15-16 की डिवाइडिंग रोड के साथ 1400 एमएम की स्टॉर्म वाटर लाइन पहले से डाली गई है, जिसे बहालगढ़ रोड तक बिछाकर छोड़ दिया गया है। इस लाइन को श्रीराम रेसिडेंसी के पास से ड्रेन नंबर-6 तक जोड़ा जाना आवश्यक है। इसके अलावा गोहाना रोड पर बने नालों के अंतिम छोर पर भी उचित निकासी व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने गीता भवन चौक से गुरुद्वारा रोड तक बड़ी पाइप लाइन डालने का सुझाव भी दिया ताकि इस क्षेत्र में हर वर्ष होने वाले जलभराव से राहत मिल सके। राजीव जैन ने कहा कि जब तक प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारी मिलकर समन्वय के साथ काम नहीं करेंगे, तब तक समस्या का समाधान संभव नहीं है।

प्राधिकरण के मुख्य अभियंता एस.के. दहिया ने बताया कि पूरी कार्य योजना तैयार करने के लिए एक सर्वे एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एजेंसी की रिपोर्ट मिलते ही कार्यों को तेजी से शुरू किया जाएगा।

बैठक में मुख्य अभियंता कृष्ण दहिया, कार्यकारी अभियंता आलोक कुमार, उपमंडल अभियंता अंकित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments