Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

मेयर राजीव जैन की माताजी शकुंतला देवी का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस


सोनीपत, 16 अक्टूबर(Dainik Jagruk)
नगर निगम सोनीपत के मेयर राजीव जैन की माताजी श्रीमती शकुंतला देवी जैन का वीरवार को 89 वर्ष की आयु में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

सेक्टर-15 स्थित शिव मुक्ति धाम में ज्येष्ठ पुत्र संजीव जैन ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में प्रदेशभर से राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा भाजपा संगठन मंत्री फनिंद्र नाथ शर्मा ने फोन पर मेयर राजीव जैन से बात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
अंतिम संस्कार में प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, विधायक देवेंद्र कादियान और निखिल मदान, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बडखालसा, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण चौहानडॉ. ओमप्रकाश अत्रेललित बत्राअनिल ठक्करअशोक दून समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय शकुंतला देवी की रस्म पगड़ी 19 अक्टूबर (रविवार) को दोपहर 2 से 3 बजे तक मुरथल रोड स्थित गीतांजलि गार्डन में आयोजित की जाएगी।

Comments

Leave Comments