Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

नगर निगम आम चुनाव-2026: मतदाता सूची वितरण व प्रकाशन कार्यक्रम जारी, 27 मार्च को होगी अंतिम सूची प्रकाशित DAINIK JAGRUK


 

सोनीपत, 17 फरवरी(DAINIK JAGRUK)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा द्वारा अधिसूचना के माध्यम से हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 तथा हरियाणा नगर निगम चुनाव नियम, 1994 के अंतर्गत नगर निगम सोनीपत के आम चुनाव-2026 के लिए मतदाता सूचियों के वितरण एवं प्रकाशन संबंधी कार्यक्रम जारी किया गया है।
                             उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को संबंधित वार्डों में वितरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई मतदाता सूचियों के आधार पर निर्धारित प्रारूप में संपन्न की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी तक विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का संबंधित नगर निगम वार्डों में वितरण कर प्रारूप मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 28 फरवरी को वार्डवार प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिस पर दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
                           जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 07मार्च निर्धारित की गई है, जबकि 12 मार्च तक संशोधन प्राधिकारी द्वारा उनका निपटारा किया जाएगा। संशोधन प्राधिकारी के आदेशों के विरुद्ध उपायुक्त के समक्ष अपील दायर करने की अंतिम तिथि 16 मार्च तथा अपीलों के निपटान की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई है।
                          उन्होंने बताया कि सभी दावे एवं अपीलों के निपटान उपरांत 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Comments

Leave Comments