Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा


सोनीपत | 25 जनवरी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के वार्ड नंबर-2 में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता नकीन मेहरा एड्वोकेट ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इसी अवसर पर हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन भी बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा कर बीजेपी युवा नेता नकीन मेहरा एड्वोकेट का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में देशभक्ति नारों और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में सोनीपत से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि माई राम बडोली, विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, जिला अध्यक्ष बीजेपी अशोक भारद्वाज, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, महामंत्री नीरज ठरू, पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर, पूर्व चेयरमैन ललित बत्रा, मंडल अध्यक्ष आरती शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव भोला, वाइस चेयरमैन रविंद्र दिलावर, निगम पार्षद हरि प्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, सुरेंद्र मदान, नेशनल अवार्ड विजेता दीपक कुमार मंथन सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के वरिष्ठ नेता, अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन के साथ हुई। इसके बाद नेशनल वोटर डे के अवसर पर नेशनल अवार्ड विजेता दीपक कुमार मंथन ने सभी उपस्थित लोगों को बिना किसी प्रलोभन के देशहित में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर नकीन मेहरा एड्वोकेट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद से वार्ड नंबर-2 में यह भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है, जिसके लिए वे सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं।

विधायक निखिल मदान ने कहा कि नकीन मेहरा एड्वोकेट एक उभरते हुए युवा नेता हैं, जिनमें समाज और देश की सेवा का निस्वार्थ भाव है। वहीं मेयर राजीव जैन ने तिरंगा यात्रा को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायक प्रयास बताया।

पूर्व चेयरमैन ललित बत्रा और पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर ने भी नकीन मेहरा के समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से युवाओं में देशप्रेम की भावना और अधिक प्रबल होती है।

जिला अध्यक्ष बीजेपी अशोक भारद्वाज ने कहा कि युवा नेता नकीन मेहरा ने कम समय में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है और उनके द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा की उन्होंने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Comments

Leave Comments