DAINIK JAGRUK
Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK


सोनीपत, 29 जनवरी। (DAINIK JAGRUK) राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं में संस्कार रोपित कर समाज सेवा की भावना विकसित की जाती है, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके और वे राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर देश व समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह विचार नगर निगम के निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने एस एम हिन्दू स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप के पांचवें दिन उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ नशा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने, पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। राजीव जैन ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा आगे बढ़ेगा तभी देश प्रगति करेगा, इसलिए युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों से प्रेरणा लेकर निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में जुटना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सीखे गए सिद्धांत केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर युवाओं के आचरण और जीवन शैली में दिखाई देने चाहिए। कार्यक्रम में हिन्दू स्कूल की प्राचार्या नताशा छाबड़ा सहित विभिन्न विद्यालयों के एनएसएस अधिकारी, शिक्षकगण एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments

Leave Comments