Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र


सोनीपत, 4 फरवरी।(kuldeep ranga)

सोनीपत के दैनिक रेल यात्रियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। निवर्तमान नगर निगम मेयर एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य मनिंदर सिंह सन्नी के साथ बुधवार को दिल्ली स्थित डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश त्रिपाठी एवं सीनियर डीएन रोहित कुमार से मुलाकात कर यात्रियों की समस्याओं को लेकर 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

राजीव जैन ने अधिकारियों को बताया कि सोनीपत से प्रतिदिन लगभग 30 से 40 हजार यात्री रेल के माध्यम से दिल्ली आते-जाते हैं, लेकिन ट्रेनों की कमी और भीड़ के कारण यात्रियों, विशेषकर सरकारी कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय पर ट्रेन न मिलने से कर्मचारी अपने कार्यालयों में देरी से पहुंचते हैं।

मांग पत्र में प्रमुख रूप से कोरोना काल में बंद हुई हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने, सोनीपत-दिल्ली रूट की सभी ईएमयू ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाने, सुबह 6:35 बजे चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को पुनः शुरू करने, होशियारपुर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व गोवा एक्सप्रेस के सोनीपत में ठहराव की मांग शामिल है।

इसके अतिरिक्त महिला स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां, जींद-सोनीपत ट्रेन को दिल्ली तक चलाने, भटिंडा एक्सप्रेस का दिल्ली से प्रस्थान समय दोपहर 2:30 बजे करने, दिल्ली-पानीपत के बीच सुबह 8:50 से 10 बजे तक नई पैसेंजर ट्रेन चलाने तथा ईदगाह व ज्ञान नगर क्षेत्र के निवासियों को आवागमन के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर विभागीय रिपोर्ट लेकर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Comments

Leave Comments