Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

सरस्वती शिक्षा संस्थान सोनीपत में ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सजीव प्रसारण


Sonipat(dainikjagruk.com)(kuldeep ranga)सोनीपत स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा S-7 के विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित संवादात्मक कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सामूहिक रूप से सजीव प्रसारण देखा गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना, उन्हें प्रेरित करना तथा पढ़ाई और परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा को भय नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और सीखने की क्षमता को परखने का अवसर मानने की प्रेरणा दी। उन्होंने आत्मविश्वास बनाए रखने, समय प्रबंधन, स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और स्वयं पर विश्वास रखने पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

इस अवसर पर अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया, जो विद्यार्थियों को भावनात्मक और शैक्षणिक सहयोग प्रदान कर उन्हें तनावमुक्त वातावरण देते हैं। कार्यक्रम से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान शांत, एकाग्र और आत्मविश्वास से भरपूर रहने की प्रेरणा मिली। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उनका परीक्षा से जुड़ा तनाव काफी कम हुआ है।

Comments

Leave Comments