Top Stories
  1. सोनीपत: ग्राम लिवान वार्ड 8 में जनसंपर्क कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष कमल दिवान का भव्य स्वागत
  2. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  3. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  4. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  5. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  6. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  7. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  8. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  9. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  10. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम

19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk

/sonipat-sc-farmers-tractor-subsidy-online-draw

सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सोनीपत के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी प्रदान करने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 के तहत एसबी-89 योजना के अंतर्गत ऑनलाइन ड्रा का आयोजन 19 फरवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस योजना के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके तहत कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए हैं। योजना की गाइडलाइन के अनुसार पात्र लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सुशील सारवान करेंगे। उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि सोनीपत जिले के लिए इस योजना के अंतर्गत 8 ट्रैक्टरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन ड्रा का आयोजन 19 फरवरी को प्रातः 9 बजे, सभागार, तृतीय तल, लघु सचिवालय में किया जाएगा। उन्होंने अनुसूचित जाति के किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ड्रा प्रक्रिया में भाग लें, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। विभाग का उद्देश्य पात्र किसानों को कृषि कार्यों में सहयोग प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करना है।

Comments

Leave Comments