#संविधानदिवस #SonipatNews #ConstitutionDay #DrAnmol #HaryanaNews #OathCeremony #IndianConstitution #26November #LaghusachivalaySonipat #GovernmentOfficials
Top Stories
  1. मुरथल में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह: 102 वर्षीय छोटूराम बने आकर्षण, ‘आजाद पंछी’ पुस्तक का हुआ विमोचन
  2. “ईद पर जसवीर दोदवा का बड़ा संदेश: भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत”
  3. मतदाता सूची शुद्धिकरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम-डॉ अरविंद शर्मा
  4. काठ मंडी अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अरुण बंसल ने लिया आध्यात्मिक आशीर्वाद
  5. किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: सोनीपत के मदीना गांव में साधारण किसान की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद dainikjagruk.com
  6. सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर FALSSA के भव्य कार्यक्रम, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित कई महिलाएं सम्मानित
  7. बेटियों को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण देना आवश्यक: डा.सुमन मंजरी Dainik Jagruk
  8. एशियन ओलंपियाड में चमके पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
  9. इंटर कॉलेज गर्ल्स हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने चमकाया कॉलेज का नाम
  10. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK

SONIPAT (26सोनीपत में संविधान दिवस पर अधिकारियों ने ली शपथ, नगराधीश डॉ. अनमोल बोले—संविधान सर्वोच्च मार्गदर्शक

SONIPAT (26सोनीपत में संविधान दिवस पर अधिकारियों ने ली शपथ, नगराधीश डॉ. अनमोल बोले—संविधान सर्वोच्च मार्गदर्शक DAINIK JAGRUK

नगराधीश डॉ० अनमोल ने संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ*


सोनीपत, 26 नवंबर। (DAINIK JAGRUK,KULDEEP RANGA)नगराधीश डॉ० अनमोल ने बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरि रख कर उसकी भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई।
                नगराधीश ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत की ताकत अपने महान संविधान में निहित है। इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है, जो मजबूती से एकता के सूत्र में बंधा है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है। 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था।
             नगराधीश ने कहा कि संविधान में जहां एक तरफ हमें अधिकार दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे कत्र्तव्य भी दिए गए हैं। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कत्र्तव्यों को भी नहीं भूलना चाहिए। कत्र्तव्यों की पालना करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें संविधान निर्माताओं द्वारा संजोए गए सपनों के अनुरूप राष्ट्र के निर्माण करने में अपना योगदान देना है। संविधान में सभी नागरिकों को समान रूप से अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना है।
             इस अवसर पर डीसीपी कुशल सिंह, एसीपी राजदीप मोर, डीआरओ सुशील शर्मा, तहसीलदार कीर्ति दहिया, डीडीपीओ मनीष मलिक सहित अनेक विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments